कवर्धा| शहर की शांतिदीप कॉलोनी में कच्ची नाली अधूरी होने से लोगों को परेशानी हो रही है। नाली में पानी भर जाने के कारण रहवासियों को घर आने-जाने के लिए उसी नाली से होकर गुजरना पड़ता है। नाली का कांक्रीटीकरण कार्य शुरू तो किया गया, लेकिन उसे अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई है और गंदगी फैल रही है।
<
