Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अड्डेबाजों, वारंटियों-अवैध हथियार रखने वालों पर पुलिस का शिकंजा:कोतवाली डिवीजन में अफसर उतरे सड़कों पर, सरप्राइज चेकिंग में चाकू पकड़ा; 10 आरोपी भेजे गए जेल
Breaking News

अड्डेबाजों, वारंटियों-अवैध हथियार रखने वालों पर पुलिस का शिकंजा:कोतवाली डिवीजन में अफसर उतरे सड़कों पर, सरप्राइज चेकिंग में चाकू पकड़ा; 10 आरोपी भेजे गए जेल

By adminApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 04 11t132158756 1775894515
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 04 11t132158756 1775894515
शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस ने गुरुवार शाम से देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाली डिवीजन के तहत कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा और गंज थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई, जिसमें अड्डेबाजी, नशाखोरी, वारंटियों और अवैध हथियार रखने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने शराब भट्ठियों के आसपास, सुनसान इलाकों और अड्डेबाजी वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर अड्डेबाजी और नशाखोरी में लिप्त कुल 8 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। सभी को विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से 7 आरोपियों को जेल वारंट जारी कर केंद्रीय जेल भेज दिया गया। इसके अलावा मौदहापारा और गंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया। वहीं डिवीजन में 8 जमानती वारंट और 7 गिरफ्तारी वारंट भी तामील किए गए, जिससे लंबे समय से फरार आरोपियों पर शिकंजा कसा गया। जांच में पुलिस को मिला चाकू थाना गंज पुलिस को तेलघानी नाका चौक के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी राज नायक उर्फ माया, निवासी उरला, के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। अभियान के दौरान ई-रिक्शा चालकों और अन्य संदिग्धों की भी सघन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस का कहना है कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर आम जनता को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

बालोद में गांजा तस्कर गिरफ्तार:किराए के मकान से कर रहा था तस्करी, 2 किलो गांजा और मोबाइल जब्त; रायपुर का आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076836
Views Today : 92
Views Last 7 days : 4140
Views Last 30 days : 11828
Total views : 107033
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.