Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत:जांजगीर-चांपा में मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत:जांजगीर-चांपा में मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

By adminApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
047ec10e 4656 41a3 8606 039727bffddd 1776082759454
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



047ec10e 4656 41a3 8606 039727bffddd 1776082759454
जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 56 साल व्यक्ति की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बिर्रा निवासी चौटी लाल पटेल (वार्ड क्रमांक 9) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार चौटी लाल पटेल हर दिन की तरह सुबह करीब 5 बजे टहलने के लिए घर से निकले थे, जब वे तलदेवरी-बिर्रा मुख्य मार्ग पर स्थित कोसा तालाब के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हुआ टक्कर इतनी भीषण थी कि चौटी लाल पटेल का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। सुबह के समय सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों को मिली। इसके बाद तत्काल बिर्रा थाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस बोली- जल्द होगी आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही वाहन और आरोपी चालक का पता लगाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज के बनाने की अपील

June 27, 2026

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश क्राफ्ट बीयर मिलेगी:माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग, 10 लाख लाइसेंस फीस, 4000 वर्गफीट जगह जरूरी

June 27, 2026

हाई कोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट:छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा एमपी- एमएलए पर हैं आपराधिक केस

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076509
Views Today : 382
Views Last 7 days : 3792
Views Last 30 days : 11597
Total views : 106597
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.