![]()
धमतरी में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना शनिवार को भखारा थाना क्षेत्र के सेमरा मोड़ के पास हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, युवक अपने गांव लौट रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के वक़्त अपने गाँव लौट रहा था युवक मृतक की पहचान सिर्वे गांव निवासी बंदे राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बंदे राम भखारा से अपने घर सिर्वे जा रहा था। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही भखारा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार वाहन की तलाश कर रही है।
<
