![]()
जेवरतला रोड| शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 151 समाजसेवियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टंकराम वर्मा रहे। विशिष्ट अतिथियों में कमलेश जैन, डॉ. रूपेंद्र, डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी , दीपक्षा जैन, शुभा निशा शुक्ला एवं डॉ. कविता कुंभज शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की संस्थापिका स्मिता सिंह ने की। समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टटेंगा में पदस्थ व्याख्याता अजय पाठक को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्य, जनसेवा, शिक्षा में नवाचार, महिला सशक्तिकरण और नशामुक्ति अभियान में योगदान के लिए आशा किरण सम्मान से नवाजा गया। इस उपलब्धि पर जनपद सभापति टूमन साहू, प्राचार्य आरके देवांगन, वरिष्ठ व्याख्याता चंद्रमणि वासनिक, टीएल देवांगन, चंद्रा देबनाथ, रेशमी साहू, हेपशीबा एंथोनी, पवन सिन्हा, हर्षा देवांगन, रीना बोरकर, भागवत साहू, वेद प्रकाश साहू, महेश रावटे, रवि देवांगन, चंद्र प्रकाश सोनबोईर, अनुराधा खरे, सुरेंद्र नेताम एवं कुंदन यादव ने सराहना की है।
<
