Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अचानकमार टाइगर रिजर्व एक नवंबर से होगा गुलजार, सुबह और शाम होगी सफारी; यहां जानिए वाहन का किराया
Breaking News

अचानकमार टाइगर रिजर्व एक नवंबर से होगा गुलजार, सुबह और शाम होगी सफारी; यहां जानिए वाहन का किराया

By adminOctober 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
30 10 2025 achanakmar tiger reserve 20251030 10388
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


अचानकमार टाइगर रिजर्व खुलने से पहले अब तक एडवांस में 25 बुकिंग भी हो चुकी है। टाइगर रिजर्व को हर साल एक जुलाई से पर्यटकों की सैर के लिए बंद कर दिया जाता है। चार महीने बाद पर्यटक टाइगर रिजर्व में घूमने के लिए बेताब हैं। एक नवंबर से इसे पर्यटकों के भ्रमण के लिए खोल दिया जाएगा।

Publish Date: Thu, 30 Oct 2025 10:01:15 AM (IST)

Updated Date: Thu, 30 Oct 2025 12:33:56 PM (IST)

अचानकमार टाइगर रिजर्व एक नवंबर से होगा गुलजार, सुबह और शाम होगी सफारी; यहां जानिए वाहन का किराया
अचानकमार टाइगर रिजर्व। फाइल फोटो

HighLights

  1. पर्यटकों ने जैसे ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू हुई, वैसे ही बुकिंग भी करा ली है।
  2. सफारी में जिप्सी का किराया 3500 रुपये और योद्धा वाहन का 5500 रुपये है।
  3. इसके अलावा बैगा रिसार्ट में ठहरने के लिए 14 रूम की व्यवस्था है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। चार महीने से बंद अचानकमार टाइगर रिजर्व एक नवंबर से पर्यटकों की सैर के लिए खुल जाएगा। प्रबंधन मार्ग मरम्मत, सफाई से लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। अब तक एडवांस में 25 बुकिंग भी हो चुकी है। हालांकि यह बुकिंग अलग-अलग तिथि के लिए हैं। लेकिन, बुकिंग की स्थिति से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पर्यटकों को टाइगर रिजर्व खुलने का कितना इंतजार रहता है।

टाइगर रिजर्व को हर साल एक जुलाई से पर्यटकों की सैर के लिए बंद कर दिया जाता है। यह पाबंदी राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के निर्देश पर लगाई जाती है। दरअसल यह बरसात का सीजन होता है और इस मौसम में वर्षा के कारण भ्रमण मार्ग चलने योग्य नहीं रहते। इसके अलावा वन्य प्राणियों के प्रजनन का समय होता है। पर्यटकों को दिक्कत न हो इसलिए प्रबंधन द्वारा हर साल बंद की सूचना चस्पा कर दी जाती है। इसके साथ ऑनलाइन बुकिंग भी बंद कर दी जाती है।

31 अक्टूबर तक रहेगा बंद

हालांकि पिछले कुछ साल से पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए शिवतराई स्थित बैगा रिसार्ट को खुला रखा जाता है, ताकि पर्यटक यहां आकर ठहर सके और बरसात के सीजन में जंगल का आनंद उठा सके। एटीआर बंद रहने की 31 अक्टूबर को अंतिम तिथि है। एक नवंबर से इसे पर्यटकों के भ्रमण के लिए खोल दिया जाएगा।

हर बार की तरह टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने इस बार भी भ्रमण मार्ग की मरम्मत से लेकर उसे वाहन के चलने योग्य बना लिया है। रंग-रोगन से लेकर सफाई भी पूरी कर ली गई है। इधर एटीआर खुलने का इंतजार कर रहे हैं पर्यटकों ने जैसे ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू हुई, वैसे ही बुकिंग भी करा ली है, ताकि सफारी का भरपूर लुत्फ उठा सके।

जानिए वाहन बुकिंग शुल्क

  • जिप्सी – 3500 रुपये
  • योद्धा वाहन – 5500 रुपये
  • बस – 7500 रुपये

इस समय पर पर्यटकों को कराया जाएगा भ्रमण

  • सुबह छह से नौ बजे तक।
  • सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक।
  • दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक।

नहीं होगी भ्रमण वाहन की कमी

अचानकमार टाइगर रिजर्व प्रबंधन भ्रमण वाहन की समस्या दूर कर ली है। भ्रमण के लिए पांच नए योद्धा वाहन खरीदे हैं, जो रणथंभौर में माडिफाई हो रहे हैं। जल्द ही यह वाहन एटीआर पहुंच जाएंगे। इसके अलावा बैगा रिसार्ट में ठहरने के लिए 14 रूम की व्यवस्था है, इसकी बुकिंग भी ऑनलाइन होती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

करही हत्याकांड….9 दिन बाद भी आरोपी फरार:नेता प्रतिपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए, IG-SP से बातकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की

May 6, 2026

परिजन बोले-पैर के ऑपरेशन के समय नस काटने से मौत:कहा- सिम्स में सीनियर की जगह जूनियर डॉक्टरों ने किया सर्जरी; घेरा कलेक्ट्रेट

May 6, 2026

युवक का आतंक,घर में घुसकर चाकू से धमकी:महिलाओं-बेटियों से करता बदसलूकी, दहशत में लोग, सब्जी-दूध वाले नहीं आ रहे; बस्ती के लोग थाने पहुंचे

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069684
Views Today : 37
Views Last 7 days : 591
Views Last 30 days : 3830
Total views : 90728
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.