![]()
गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। इस बार 11 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो करीब 87 फेरों में दौड़ेंगी। इन ट्रेनों का संचालन 2 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है। जो 16 जुलाई 2026 तक अलग-अलग तारीखों पर चलेंगी। ये ट्रेनें देश के 20 से ज्यादा प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेंगी, जिससे मध्य भारत, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत के रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। अनुमान है कि इन ट्रेनों से करीब 1.5 लाख से ज्यादा यात्रियों को कन्फर्म सीट और राहत मिल सकेगी। इन रूट्स पर चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें रेलवे की ओर से चलाई जा रही ये स्पेशल ट्रेनें लंबी दूरी के व्यस्त रूट्स को कवर करेंगी। जिनमें प्रमुख रूप से दुर्ग–हरिद्वार, इतवारी–शालीमार, एलटीटी–संतरागाछी, हटिया–एलटीटी, तिरुपति–रक्सौल, पटना–चर्लपल्ली, गोंदिया–रक्सौल, एलटीटी–हावड़ा, इतवारी–मालदा टाउन और पुणे–संतरागाछी जैसे रूट शामिल हैं। इन रूट्स पर हर साल गर्मियों में भारी भीड़ रहती है, ऐसे में यह सुविधा यात्रियों के लिए काफी राहत भरी होगी। इन यात्रियों को होगा फायदा गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इन स्पेशल ट्रेनों से वेटिंग लिस्ट कम होगी और लंबी दूरी के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। खासकर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा बेहद राहतभरी साबित होगी। देखिए ट्रेनों की पूरी लिस्ट ………………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… आज से 8 दिन नहीं चलेंगी 10 ट्रेनें:रेलवे ने पहले किया रीस्टोर, दूसरे दिन कैंसिल, रायगढ़-गेवरारोड, झारसुगुड़ा-गोंदिया के यात्रियों की बढ़ी परेशानी बिलासपुर रेलवे जोन ने जिन ट्रेनों को पहले कैंसिल किया था, उन्हें भीषण गर्मी में यात्रियों को सुविधा देने के लिए एक दिन पहले ही रिस्टोर किया था। अब दूसरे ही दिन 10 ट्रेनों को फिर रद्द कर दिया गया है। अचानक ट्रेनें कैंसिल होने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई है। रेलवे ने यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की है। पढ़ें पूरी खबर…
<
