Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अगले दो से तीन दिन लू का अलर्ट:पिछले 15 दिन से रायपुर का अधिकतम तापमान 40 पार
Breaking News

अगले दो से तीन दिन लू का अलर्ट:पिछले 15 दिन से रायपुर का अधिकतम तापमान 40 पार

By adminApril 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 3 1 1777244116
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 3 1 1777244116
राजधानी रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले 15 दिनों से मध्य छत्तीसगढ़ में लू की स्थिति बनी हुई है। अगले दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। रविवार को छत्तीसगढ़ में बिलासपुर सर्वाधिक गर्म रहा। यहां सर्वाधिक तापमान 44.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर के बाद सर्वाधिक गर्म शहर रायपुर रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा। इसके साथ ही दुर्ग, अंबिकापुर, पेंड्रारोड में भी में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। मौसम विज्ञानी डॉ. गायत्री वाणी ने बताया कि मध्य छत्तीसगढ़ जिलों में आगामी दो दिनों तक लू चलने की संभावना है। इसके बाद तापमान में मामूली गिरावट ​दर्ज की जाएगी। राजनांदगांव 15 में से 9 दिन सबसे गर्म प्रदेश में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव सबसे गर्म शहर में शुमार हो गए हैं। पिछले 15 दिनों की बात करें तो 9 दिन राजनांदगांव शहर का तापमान पूरे प्रदेश में सर्वाधिक रहा। यहां शनिवार 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दोपहर 12 से 4 तक सीधी धूप से बचें 28 से राहत की उम्मीद, घटेगा तापमान: इस हफ्ते एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। इससे 27 अप्रैल की शाम से उत्तर भारत में लू से राहत मिलेगी। धूल भरी आंधी और बारिश की उम्मीद है।
28 से 30 तक धूल भरी आंधी की संभावना है। 29 अप्रैल से पारा 42° डिग्री से नीचे आ सकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

योग आयोग अध्यक्ष बोले- स्कूली पाठ्यक्रम में योग अनिवार्य होगा:अस्पतालों में तैनात होंगे योग थेरेपिस्ट, मनेन्द्रगढ़ पहुंचने पर संजय अग्रवाल का हुआ स्वागत

June 22, 2026

मुख्यमंत्री साय करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन:राजनांदगांव में प्रगतिशील किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम

June 22, 2026

झाड़-फूंक के बहाने 1 महीने के मासूम का अपहरण:जशपुर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल बरामद किया, आरोपी महिला गिरफ्तार

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074926
Views Today : 6
Views Last 7 days : 2652
Views Last 30 days : 9072
Total views : 103014
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.