![]()
कोरिया जिले की छात्रा अंशिका कश्यप ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप टेन में जगह बनाई है।अंशिका ने 600 में से 589 अंकों के साथ 98.17% अंक हासिल किये हैं। इस उपलब्धि पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने अंशिका के घर पहुंचकर उसे बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कलेक्टर त्रिपाठी ने अंशिका को पुष्पगुच्छ भेंट किया और मिठाई खिलाकर उसकी सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अंशिका की यह उपलब्धि जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को सफलता का आधार बताया। जिला प्रशासन शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध:कलेक्टर अंशिका कश्यप स्वामी आत्मानन्द स्कूल, महलपारा की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी लगन और निरंतर समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। विद्यालय परिवार ने भी अंशिका की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि जिला प्रशासन शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को हर संभव प्रोत्साहन दिया जाएगा। कलेक्टर ने अभिभावकों से भी बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने की अपील की। अंशिका शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है अंशिका की सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि अंशिका शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है। उन्होंने नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास को उसकी सफलता का श्रेय दिया। क्षेत्रवासियों ने भी अंशिका की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
<
