Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अंबेडकर जयंती पर सतनामी समाज ने लिया संकल्प:भीम गीतों और संविधान परिचर्चा के साथ मनाई गई जयंती, रैली भी निकली
Breaking News

अंबेडकर जयंती पर सतनामी समाज ने लिया संकल्प:भीम गीतों और संविधान परिचर्चा के साथ मनाई गई जयंती, रैली भी निकली

By adminApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1776183054 whatsapp image 2026 04 14 at 71037 pm 1776177048
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 14 at 71037 pm 1776177048
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सतनामी समाज ने संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हुए प्रतियां वितरित कीं। गुरु घासीदास साहित्य और संस्कृति अकादमी के तत्वावधान में न्यू राजेंद्र नगर उद्यान स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाजजनों ने “जय भीम” के नारों के साथ आयोजन की शुरुआत की। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन अकादमी भवन में हुआ, जहां भीम गीतों और परिचर्चा के माध्यम से बाबा साहेब के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। पूर्व वन अधिकारी डीएस पात्रे ने उपस्थित लोगों को संविधान की प्रतियां वितरित करते हुए इसके पालन का आह्वान किया। बाबा साहेब के संघर्ष प्रेरणादायी मुख्य अतिथि डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश को ऐसा संविधान दिया, जो हर नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि संविधान सुरक्षित रहेगा तो देश और समाज भी सुरक्षित रहेगा। साथ ही उन्होंने बाबा साहेब के संघर्षों को प्रेरणादायी बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही। समारोह में अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष के.पी. खण्डे, शकुन डहरिया, डॉ. जे.आर. सोनी, चेतन चंदेल सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे। पं. अंजोर दास बंजारे और सी.एल. रात्रे ने भीम गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

युद्ध का असर:रायपुर में मेवे 30% महंगे, मोबाइल के दाम 5000 रुपए तक बढ़े, कार भी महंगी

April 19, 2026

Bilaspur Officer Table Almonds Video

April 19, 2026

छत्तीसगढ़ वेदांता प्लांट हादसे में अब तक 23 मौतें:उद्योगपति नवीन जिंदल बोले- अनिल अग्रवाल पर FIR चिंता का विषय, पहले जांच होनी चाहिए

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067855
Views Today : 26
Views Last 7 days : 958
Views Last 30 days : 4044
Total views : 88791
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.