![]()
अंबिकापुर के राम मंदिर रोड स्थित मुकेश प्लास्टिक दुकान में भीषण आग लग गई है। यह प्लास्टिक की होलसेल की दुकान है। कुछ ही देर में आग दूसरे माले तक पहुंच गई। दुकान में लाखों रुपए के प्लास्टिक सामानों का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन टीमें पहुंच गई है। घनी आबादी वाले इलाके में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
<
