Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अंतरजिला तबादले से नहीं कम होगी वरिष्ठता, शिक्षकों को ‘जूनियर’ घोषित करना असंवैधानिक
Breaking News

अंतरजिला तबादले से नहीं कम होगी वरिष्ठता, शिक्षकों को ‘जूनियर’ घोषित करना असंवैधानिक

By adminDecember 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
30 12 2025 14 11 2025 cg highcourt 14nov
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने शिक्षक एलबी संवर्ग के एक दर्जन से अधिक शिक्षकों की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 30 Dec 2025 10:05:50 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Dec 2025 10:05:50 PM (IST)

CG हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अंतरजिला तबादले से नहीं कम होगी वरिष्ठता, शिक्षकों को 'जूनियर' घोषित करना असंवैधानिक
CG हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने शिक्षक एलबी संवर्ग के एक दर्जन से अधिक शिक्षकों की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरण होने पर शिक्षक की वरिष्ठता नहीं बदलती। ज्वाइनिंग की नई तारीख के आधार पर किसी को जूनियर घोषित करना संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 का स्पष्ट उल्लंघन है। अदालत ने विभाग को ग्रेडेशन लिस्ट में सुधार कर याचिकाकर्ताओं को वरिष्ठता प्रदान करने और उन्हें प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नत करने का आदेश दिया है।

वरिष्ठता सूची में गड़बड़ी और पदोन्नति से वंचित करने का मामला

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 16 मार्च 2021 को जारी ग्रेडेशन सूची में याचिकाकर्ता शिक्षकों को उनके जूनियर्स के नीचे रखा गया था। इस विसंगति के कारण उन्हें ‘प्रधान पाठक, पूर्व माध्यमिक शाला’ के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। ओंकार प्रसाद वर्मा और अन्य बनाम छत्तीसगढ़ राज्य के मामले को प्रमुख याचिका मानते हुए कोर्ट ने सभी समान याचिकाओं पर यह फैसला दिया है। याचिकाकर्ताओं ने मांग की थी कि उन्हें उनकी नियुक्ति तिथि (10 दिसंबर 2010) से ही वरिष्ठता प्रदान की जाए और ग्रेडेशन लिस्ट को फिर से तैयार किया जाए।

स्थानांतरण के बावजूद डिवीजन एक होने का तर्क

याचिकाकर्ताओं की नियुक्ति बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में हुई थी, जहाँ से उन्होंने स्वास्थ्य और पारिवारिक कारणों से रायपुर जिले में स्थानांतरण लिया था। कोर्ट के संज्ञान में यह बात लाई गई कि बलौदाबाजार-भाटापारा और रायपुर दोनों जिले एक ही रायपुर डिवीजन के अंतर्गत आते हैं। चूंकि पूरे डिवीजन के शिक्षकों की पदोन्नति और वरिष्ठता के मामलों का प्रबंधन एक ही डीपीआई (DPI) डिवीजन कार्यालय द्वारा किया जाता है, इसलिए जिले बदलने मात्र से उनकी मूल वरिष्ठता प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

विभागीय दिशा-निर्देशों की अनदेखी और अवमानना

15 अक्टूबर 2018 को डीपीआई द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया था कि वरिष्ठता के निर्धारण के लिए नियुक्ति की प्रारंभिक तिथि को आधार माना जाना चाहिए, न कि कार्यभार ग्रहण (Joining) की तिथि को। 1 अप्रैल 2020 को जारी पहली अंतरिम वरिष्ठता सूची में इन शिक्षकों के नाम सबसे ऊपर थे। हालांकि, बाद में विभागीय अधिकारियों ने नियमों के विरुद्ध एक नई सूची तैयार की, जिसमें जॉइनिंग की तारीख से वरिष्ठता की गणना कर दी गई। इसके चलते योग्य शिक्षक पदोन्नति के लिए अयोग्य हो गए। हाईकोर्ट ने अब इस गलत प्रक्रिया को सुधारने और शिक्षकों को उनके अधिकार देने का स्पष्ट आदेश दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कवर्धा के सरोधा बांध में युवक डूबा:नहाने के दौरान लापता, एसडीआरएफ और पुलिस ने शुरू की तलाश

June 27, 2026

कोरबा में दिव्यांग बेटे ने कर दी मां की हत्या:जमीन बंटवारे से इनकार पर लाठी से हमला, पिता का पैर तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार:7 लाख का मशरूका सहित पिकअप वाहन जब्त

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076604
Views Today : 521
Views Last 7 days : 3931
Views Last 30 days : 11736
Total views : 106736
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.