Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अंगारों पर चलकर दूल्हा-दुल्हन का गृह प्रवेश, VIDEO:बकरों की बलि, रायगढ़ में गंधेल परिवार की परंपरा, रस्म के बाद परिजनों ने व्रत खोला
Breaking News

अंगारों पर चलकर दूल्हा-दुल्हन का गृह प्रवेश, VIDEO:बकरों की बलि, रायगढ़ में गंधेल परिवार की परंपरा, रस्म के बाद परिजनों ने व्रत खोला

By adminApril 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1777438961 comp 16 61777382099 1777395111
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 16 61777382099 1777395111
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अंगारों पर चलकर दूल्हा दुल्हन का गृह प्रवेश हुआ। यह परंपरा गंधेल गोत्र के परिवारों में कई सालों से चली आ रही है। भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव में 27 अप्रैल को शादी हुई, जहां यह रस्म पूरी की गई। दूल्हे की मां ने बताया कि, दुल्हन के गृह प्रवेश तक कोई पानी नहीं पीता। ग्रामीणों ने इस परंपरा के बारे में बताया कि, यह अग्नि परीक्षा की तरह होता है, बहू मायके से कुछ नुकसान कर आई होगी तो अंगार से उसे नुकसान पहुंचने की संभावना है। इस शादी की कुछ तस्वीरें देखिए… गंधेल गोत्र परिवार की परंपरा के बारे में जानिए बिलासपुर गांव के जयप्रकाश राठिया की शादी बाड़ादरहा गांव की पुष्पा राठिया से हुई। 26 अप्रैल को बारात लड़की के गांव पहुंची थी। अगले दिन दुल्हन विदा होकर बिलासपुर गांव आई, गांव पहुंचने पर पहले दूल्हा-दुल्हन का स्वागत किया गया, उन्हें नए कपड़े और ज्वेलरी दिए गए। नई दुल्हन के गृह प्रवेश तक सबका व्रत जयप्रकाश के पिता मेहत्तर राठिया ने बताया कि, नई दुल्हन के आगमन से पहले पहले पूरा परिवार उपवास रखता है। जब तक बहू घर नहीं पहुंच गई, तब तक परिवार के किसी भी सदस्य ने अन्न तो दूर, पानी की एक बूंद भी नहीं पिया था। अंगार में चलने की परंपरा शुरू हुई सबसे पहलेमंडप की पूजा की गई। घर में बने मंडप को चारों तरफ से कपड़ों से ढंक दिया गया। गांव के ही बैगा पर देवता आते हैं। इसी स्थिति में उन्होंने चूल्हे से जलते हुए लाल अंगार लाकर मंडप के बीचों-बीच बिछा दिए और खुद उन दहकते अंगारों पर नाचने लगे। इसके तुरंत बाद, उन्हीं अंगारों पर दूल्हा और दुल्हन ने हाथ थामकर सात फेरे लिए। इस अनोखी परंपरा में किसी को कोई चोट तक नहीं पहुंची। यह भी बताया जा रहा है कि इस दौरान दो बकरों की बलि भी दी जाती है। इसके पीछे की मान्यता क्या है? राठिया परिवार का मानना है कि आग पर चलना केवल एक रस्म नहीं, बल्कि पवित्रता का प्रतीक है। मान्यता है कि जो जोड़ा अंगारों पर चलकर घर में प्रवेश करता है, वह जीवन की बड़ी से बड़ी कठिनाइयों को मिलकर सहने की शक्ति प्राप्त कर लेता है। शिव मंदिर में पूजा भी अनिवार्य मान्यता यह है कि बारात के प्रस्थान और आगमन पर गांव के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा करना अनिवार्य है। जयप्रकाश की बारात ने भी इसी नियम का पालन किया। मंदिर में नारियल फोड़कर और महादेव का आशीर्वाद लेकर शादी की अंतिम रस्में पूरी की गईं। छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी की ये खबरें भी पढ़ें…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

900 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या:दुर्ग में बेरहमी से पिटाई सिर कुचलकर कुएं में फेंका, 7 नाबालिग गिरफ्तार

June 19, 2026

किसान ने जहर खाया, सरपंच पर खेत खोदने का आरोप:धमतरी में इलाज जारी,बिना नोटिस खुदाई से था नाराज,सरपंच बोले-निराधार है आरोप

June 19, 2026

बिलासपुर में टायर फटा, धमाके से 15-फीट उछले चार लोग,VIDEO:हादसे में हेल्पर की मौत, ऑपरेटर, मैकेनिक समेत 3 घायल, हवा भरते समय हुई घटना

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074710
Views Today : 141
Views Last 7 days : 5629
Views Last 30 days : 9785
Total views : 102778
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.