Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » हर दिन 700–800 फिट ओवरलोड हाईवा के गुजरने से सड़क खस्ताहाल, पुलिया धंसी
Breaking News

हर दिन 700–800 फिट ओवरलोड हाईवा के गुजरने से सड़क खस्ताहाल, पुलिया धंसी

By adminMay 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
16 177764141869f4a7ca97dbf 01rjm01
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



16 177764141869f4a7ca97dbf 01rjm01
फिंगेश्वर विकासखंड में इन दिनों अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन का खेल खुलेआम चल रहा है। पोखरा से कोपरा मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है, लेकिन निर्माण के साथ-साथ भारी अनियमितताएं भी सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ग्राम कुंडेल से मुरम लोड कर 700–800 फिट तक ओवरलोड हाईवा वाहन तरीघाट, रविनगर और कौंदकेरा होते हुए सड़क पर मुरम डाल रहे हैं। क्षमता से अधिक भार के कारण जिन सड़कों से यह परिवहन हो रहा है, वहां डामर की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। छोटे पुल-पुलिया भी अंदर धंसने लगे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थिति यह है कि मंडेली गांव में ‘सुशासन तिहार’ के दौरान घोषणा के बावजूद राजिम-छुरा मार्ग (इसी सड़क का हिस्सा) पर मरम्मत कार्य में कोई तेजी नजर नहीं आ रही है। सड़कों पर गड्ढे और जर्जर हालात साफ दिखाई दे रहे हैं। बाबा फ्लाई ऐश ब्रिक्स के सामने का पुल भी अंदर की ओर धंसने लगा है। नाली और सड़क निर्माण के नाम पर काम तो चल रहा है, लेकिन इससे आम जनता की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कार्य के दौरान कई घरों के नल-जल कनेक्शन पाइपलाइन मशीनों से कट गए हैं, जिससे जल आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं, सेंमराडीह-रोहिना क्षेत्र के हाथी बूड़ा पुल पर पीडब्ल्यूडी द्वारा किया गया मरम्मत कार्य भी अधूरा और लापरवाही भरा बताया जा रहा है, जहां केवल गिट्टी डालकर काम छोड़ दिया गया। इधर, कोपरा से पोखरा मार्ग पर दिन-रात दौड़ते वाहनों के कारण धूल का गुबार उड़ रहा है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कंपनी को निर्माण का ठेका दिया गया है, उस पर भी गंभीर आरोप लग रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

PWD कर्मचारी 70 लाख के जेवर लेकर फरार:धमतरी में 40 साल पुराने कारोबारी रिश्ते का उठाया फायदा, सर्राफा व्यापारी से धोखाधड़ी,पुलिस तलाश में जुटी

May 30, 2026

कमिश्नरेट लागू होने के बाद जिला बदर की कार्रवाई:आदतन बदमाश मनिया को 6 जिलों से किया गया बाहर

May 30, 2026

कारोबार में मदद करते-करते खुद को बताया मालिक का बेटा:आधार कार्ड और बैंक खाते में बदला पिता का नाम, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

May 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072523
Views Today : 258
Views Last 7 days : 1747
Views Last 30 days : 5501
Total views : 95689
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.