Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में सेहत से खिलवाड़, एक साल में 15,090 किलो नकली पनीर जब्त
Breaking News

रायपुर में सेहत से खिलवाड़, एक साल में 15,090 किलो नकली पनीर जब्त

By adminNovember 29, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
28 11 2025 tips for find paneer
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में नकली पनीर का धंधा लगातार फल-फूल रहा है। खाद्य विभाग की टीम ने पिछले एक साल में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 15,090 किलोग्राम से अधिक नकली पनीर जब्त किया, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं निभाई गईं।

छोटे-से जुर्माने के बाद फैक्ट्रियों को फिर से संचालन की अनुमति मिल जाती है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जब्त किए गए पनीर में दूध की एक बूंद भी शामिल नहीं थी।

सिर्फ जुर्माना… फिर फैक्ट्री शुरू

खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 59 के तहत यह गंभीर अपराध है, लेकिन अधिकतर मामलों में सिर्फ कम राशि का जुर्माना लगाया जाता है। लंबे समय से यही सिलसिला जारी है छापा, जब्ती, कोर्ट में प्रकरण और कुछ दिनों बाद फैक्ट्री दोबारा शुरू।

कई स्थानों से हजारों किलो पनीर जब्त

खाद्य विभाग ने पिछले एक वर्ष में निम्न स्थानों से बड़ी मात्रा में नकली पनीर जब्त किया-

तिथि स्थान जब्त मात्रा

27 नवंबर 2025 – कबीर नगर 755 किलोग्राम से अधिक

23 अगस्त 2025 – भाठागांव, शंकर नगर, बीरगांव 8,000 किलोग्राम से अधिक

31 अगस्त 2025 – भाठागांव फैक्ट्री लगभग 700 किलोग्राम

30 जुलाई 2025 – भाठागांव फैक्ट्री और रेलवे स्टेशन 1,535 किलोग्राम

29 दिसंबर 2024 – बीरगांव फैक्ट्री 2,500 किलोग्राम

19 अप्रैल 2024 – गोकुलनगर, रायपुर 1,000 किलोग्राम

इन सभी कार्यवाहियों में कुल 15,090 किलो से अधिक नकली पनीर बाजार में खपने से बचा।

दूध नहीं, रसायन से बनता ‘सफेद पदार्थ’

छापेमारी के दौरान फैक्ट्रियों से केमिकल टैंक, मिलिंग मशीनें, डालडा, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, स्कीम्ड मिल्क पाउडर बरामद हुए। जांच में पता चला कि इन्हीं मिश्रणों से यह नकली पनीर बनाया जाता है।

फैक्ट्री संचालकों ने भी स्वीकार किया कि दूध का बिल्कुल उपयोग नहीं होता, सारी तैयारी केमिकल और घटिया तेल के सहारे होती है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है और फूड पॉयजनिंग, लिवर व स्किन संबंधी गंभीर बीमारियां पैदा कर सकता है।

ADM कोर्ट में औपचारिक कार्रवाई

छापे के बाद फैक्ट्री सीज होती है, सैंपल जांच के लिए भेजे जाते हैं और लगभग एक महीने बाद रिपोर्ट कोर्ट भेज दी जाती है। यहां भी खाद्य धोखाधड़ी की बजाय सिर्फ परिसर में गंदगी पाए जाने का प्रकरण बनाया जाता है।

परिणाम, छोटा जुर्माना और कुछ दिनों बाद फैक्ट्री फिर शुरू। टन भर नकली पनीर पकड़ा जाता है, लेकिन किसी पर भी कड़ी कार्रवाई नहीं होती।

कैसे पहचानें नकली पनीर?

  • असली पनीर सफेद/क्रीमी, नकली पनीर पीला और चमकीला।
  • असली पनीर दानेदार और मुलायम, नकली पनीर रबर जैसा चिकना।
  • असली में ताजगी की खुशबू, नकली में रासायनिक गंध।
  • पानी में डालने पर असली पनीर नहीं घुलता, नकली जल्दी गल जाता है।
  • उबाले पनीर पर आयोडीन टिंचर डालने से यदि रंग नीला हो जाए, तो वह नकली है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

एएसपी के कमरे का ताला तोड़ा, सामान बेमेतरा भेजा:बिना अनुमति सामान भेजने पर डीजीपी से जांच और कार्रवाई की मांग

June 9, 2026

दीपका में भ्रष्टाचार के आरोप,नेता प्रतिपक्ष ने जांच की मांग:कहा- पार्षदों ने निजी घरों में लगाए बोरवेल, बस स्टैंड पर किया अवैध कब्जा

June 9, 2026

प्रभारी मंत्री बोले- आपसी समन्वय के साथ काम करें जनप्रतिनिधि-अधिकारी:सरगुजा में अधिकारियों की ली विभागवार समीक्षा बैठक, कहा- बेहतर समन्वय बनाने का प्रयास

June 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073007
Views Today : 8
Views Last 7 days : 287
Views Last 30 days : 5628
Total views : 96534
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.