Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय में आग लगने से हड़कंप, करीब 20 लाख रुपए का नुकसान, घंटों बाद पहुंची दमकल
Breaking News

रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय में आग लगने से हड़कंप, करीब 20 लाख रुपए का नुकसान, घंटों बाद पहुंची दमकल

By adminMay 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
01 05 2026 indira gandhi krishi vishwavidyalaya fire
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में रात लगभग एक बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि विश्ववि …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 01 May 2026 09:04:45 AM (IST)Updated Date: Fri, 01 May 2026 09:10:33 AM (IST)

रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय में आग लगने से हड़कंप, करीब 20 लाख रुपए का नुकसान, घंटों बाद पहुंची दमकल
रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय में लगी आग

HighLights

  1. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में लगी भीषण आग
  2. आग की वजह से 20 लाख की क्षति की आशंका
  3. घटना की वजह से घंटों गुल रही हॉस्टल की बिजली

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में रात लगभग एक बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि विश्वविद्यालय परिसर और हॉस्टल की बिजली व्यवस्था घंटों तक बाधित रही। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय के खेत परीक्षण क्षेत्र में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने कई एकड़ क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कृषि अनुसंधान और परीक्षण कार्य को बड़ा नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 20 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आग लगने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और छात्रों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण काबू पाना संभव नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि शुरुआत में दमकल विभाग को सूचना देने में देरी की गई, जिससे आग और अधिक फैल गई। स्थिति गंभीर होने के बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना के दौरान विश्वविद्यालय के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे, जिसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

3200 करोड़ के शराब घोटाले मामले में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन नहीं आ सकेंगे जेल से बाहर

May 26, 2026

30 हजार में हुआ था सौदा, 15 हजार की पहली किस्त लेते घूसखोर पटवारी को बेमेतरा में ACB ने रंगे हाथों दबोचा

May 26, 2026

72 घंटे का ऑपरेशन, 5 नेटवर्क ध्वस्त… रायपुर से चल रहा था IPL सट्टे का बड़ा खेल; 50 लाख के माल के साथ 26 सटोरिए गिरफ्तार

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071950
Views Today : 3
Views Last 7 days : 1805
Views Last 30 days : 4894
Total views : 94611
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.