Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मैनपाट में हाथियों का आतंक, स्कूल-घरों में तोड़फोड़:फसलों को भी पहुंचाया नुकसान, रतगजा कर रखवाली कर रहे ग्रामीण
Breaking News

मैनपाट में हाथियों का आतंक, स्कूल-घरों में तोड़फोड़:फसलों को भी पहुंचाया नुकसान, रतगजा कर रखवाली कर रहे ग्रामीण

By adminMay 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 02 at 184015 1777727638
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 02 at 184015 1777727638
सरगुजा जिले के मैनपाट में हाथियों के कारण ग्रामीण दहशत में हैं। हाथियों ने ग्राम कंडराजा के प्रायमरी व मिडिल स्कूल में तोड़फोड़ की। ग्राम चोरकीपानी में दो घरों एवं फसलों को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीण रतजगा कर घरों की रखवाली कर रहे हैं। मैनपाट में 14 हाथी अलग-अलग दल के रूप में विचरण कर रहे हैं। बीती रात हाथियों का दल कंडराजा पहुंचा। हाथियों ने प्रायमरी व मिडिल स्कूल में तोड़फोड़ की। हाथियों ने स्कूल में रखे MDM के चावल को खा लिया। स्कूल के टेबल, कुर्सी को भी नुकसान पहुुंचाया है। घरों को तोड़ा, रातभर घरों की रखवाली कर रहे ग्रामीण
हाथियों ने ग्राम चोरकीपानी में दो घरों को तोड़ दिया है एवं फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग के अनुसार 14 हाथी दो अलग- अलग दलों में बंटकर लगातार मूवमेंट कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी दीवारों को तोड़कर अंदर घुस गए। हाथियों ने घर में रखा अनाज खा लिया। चोरकीपानी के रामू राम ने बताया कि रात को सोते ही नहीं हैं डर लगता है कि कहीं हाथी आ जाएं। बच्चे-बुजुर्ग भयभीत हैं। कंडराजा की महिला लक्ष्मी कहती हैं कि फसलें भी बर्बाद हो रही हैं घर टूट गए हैं। हाथियों से दूर रहने की हिदायत फारेस्ट एसडीओ वन सपना मुखर्जी ने बताया कि हमारी टीम 24 घंटे हाथियों की निगरानी कर रही है। ट्रैकिंग से उनके मूवमेंट का पता लगाया जा रहा है। रेंजर प्रशांत ने कहा कि ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाए रखने की समझाइश दी जा रही है। हम क्षति का आंकलन कर रहे हैं और प्रभावितों को मुआवजा दिलवाएंगे। विभाग ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि रात में घरों के बाहर न निकले, हाथियों के नजदीक न जाएं, बच्चों को अकेला न छोड़ें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में मकान के अंदर चल रहा था जुआ फड़:पुलिस ने रेड मारकर 5 आरोपी को किया गिरफ्तार, 16.70 लाख रुपए की कार-मोटरसाइकिल और कैश जब्त

May 26, 2026

1.04 करोड़ की ठगी…महाराष्ट्र से पिता-पुत्र गिरफ्तार:रिटायर्ड महिला प्रोफेसर से की थी ठगी, डिजिटल अरेस्ट-टेरर फंडिंग का दिखाया डर, आरोपियों के अकाउंट में 54.40 लाख

May 26, 2026

Korba SECL Sub Station Theft & Assault

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072033
Views Today : 118
Views Last 7 days : 1920
Views Last 30 days : 5009
Total views : 94726
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.