![]()
भिलाई के खुर्शीपार इलाके में मकान के अंदर जुआ फड़ चलाने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में पुलिस ने करीब 16 लाख 70 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। इसमें नगदी, कार, बाइक, मोबाइल फोन और जुआ खेलने का सामान शामिल है। यह कार्रवाई खुर्शीपार थाना पुलिस और ACCU टीम ने मिलकर की। सड़क एवेन्यू क्वार्टर नंबर-6 स्थित एक मकान में कुछ लोग पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो अंदर पांच लोग जुआ खेलते मिले। इसके बाद सभी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके से 92 हजार 615 रुपए नकद, 52 पत्ती के दो ताश के गड्डी, दो कार, दो मोटरसाइकिल और कई मोबाइल फोन जब्त किए। इसके अलावा प्लास्टिक की कुर्सियां, टेबल और जुआ फड़ चलाने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान भी बरामद किया गया। जब्त वाहनों की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। खुर्सीपार थाना में इन्हें किया गया है गिरफ्तार
जुआ खेलने से मामले में गिरफ्तार आरोपियों में जानकी रमैया (60), जितेंद्र सिंह (58), अशोक कुमार सोनी (45), मोहम्मद अनीस (51) और रवि कुमार (50) शामिल हैं। सभी आरोपी भिलाई और आसपास के इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं। इधर छावनी थाना पुलिस ने भी की कार्रवाई
वहीं भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। कसाई मोहल्ला नाला के पास खुले स्थान पर जुआ खेल रहे 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश और 1200 रुपए नगद बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों में दानिश कुरैशी, विरेन्दर चौहान, मोहम्मद चांद, मोहम्मद जाफर, रितिक कोलते, रेहान हुसैन और शेख अफरोज शामिल हैं। सभी आरोपी भिलाई के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
<
