Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » फायरिंग के दौरान राइफल फटने से जवान घायल:धमतरी में नगर सैनिक के प्रशिक्षण के दौरान हादसा, जिला अस्पताल में भर्ती
Breaking News

फायरिंग के दौरान राइफल फटने से जवान घायल:धमतरी में नगर सैनिक के प्रशिक्षण के दौरान हादसा, जिला अस्पताल में भर्ती

By adminMay 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
661923fe aa53 4323 a839 af298ed51335 1777884549916
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



661923fe aa53 4323 a839 af298ed51335 1777884549916
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में फायरिंग प्रशिक्षण के दौरान नगर सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंगरेल मरादेव फायरिंग रेंज में राइफल का चैंबर फटने से यह हादसा हुआ। घायल जवान को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उस समय हुई जब लगभग 136 नगर सैनिक जवान एक माह के प्रशिक्षण के लिए गंगरेल बांध महादेव फायरिंग रेंज में मौजूद थे। सभी जवान थ्री नॉट थ्री राइफल से फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे। अचानक एक राइफल का चैंबर फट गया, जिससे पास खड़ा जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सहायक उप निरीक्षक प्रशिक्षण प्रभारी डीआर बांधे ने बताया कि माना सीटीआई से लीडरशिप कोर्स के लिए आए 136 जवानों का यह अंतिम प्रशिक्षण सत्र था। फायरिंग के दौरान बाजू में खड़े जवान की राइफल का ‘चैंबर स्टिक’ फटकर जवान की गर्दन और बाजू से छूता हुआ निकल गया। बलौदाबाजार का रहने वाला घायल घायल जवान की पहचान बलौदाबाजार निवासी चौबेलाल टंडन (45) के रूप में हुई है। घटना के समय राउंड पहले ही निकल चुका था। जवान की स्थिति अभी ठीक है और वह बातचीत कर रहा है। प्रशिक्षण प्रभारी ने इसे गर्मी के कारण हुई सामान्य घटना बताया और कहा कि यह चिंताजनक नहीं है। जवानों ने माना सीटीआई से लगभग 55 राइफलें लाई गई थीं। घायल की स्थिति सामान्य जिला अस्पताल के सिविल सर्जन एके टोंडर ने जानकारी दी कि फायरिंग के दौरान घायल हुए जवान को अस्पताल लाया गया है। उनकी हालत फिलहाल सामान्य है, हालांकि उन्हें गंभीर चोटें भी आई हैं। एक्स-रे रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज किया जाएगा। घायल जवान को प्राइवेट एंबुलेंस से ले जाया गया रायपुर राज्य सरकार ने सभी जिलों में लाइफ सपोर्ट वाली एंबुलेंस भेजी हैं। लेकिन इसके बावजूद धमतरी में एक घायल जवान को रायपुर ले जाने के लिए सरकारी एंबुलेंस नहीं मिल पाई। इसके कारण उन्हें प्राइवेट एंबुलेंस से रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल ले जाना पड़ा। वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल की लापरवाही के चलते फायरिंग में घायल नगर सैनिक को भी बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट एंबुलेंस से रायपुर भेजना पड़ा। फायरिंग रेंज में जवान हुआ घायल 4 मई सोमवार को धमतरी के मरादेव फायरिंग रेंज में नगरसेना का एक जवान घायल हो गया था। उसे तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी, इसलिए उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल भेजना था। इसके बाद प्राइवेट एंबुलेंस से जवान को रायपुर पहुंचाया गया। इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. अरुण टोंडर ने बताया कि उस समय एंबुलेंस का ड्राइवर खाना खाने गया हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी एम्बुलेंस सिर्फ मेकाहारा अस्पताल तक ही मरीज ले जा सकती है, निजी अस्पताल तक नहीं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

A concrete road was built, but the mud left on the side is now causing problems for passersby.

May 13, 2026

कांग्रेस झूठे प्रचार से बना रही है राजनीतिक माहौल: गुप्ता

May 13, 2026

प्रशिक्षण: प्राध्यापकों ने सीखे डिजिटल शिक्षण के नए गुर

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070229
Views Today : 84
Views Last 7 days : 695
Views Last 30 days : 3414
Total views : 91386
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.