Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय गणित दिवस का आगाज; गणित, कला व सृजन का संगम
Breaking News

पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय गणित दिवस का आगाज; गणित, कला व सृजन का संगम

By adminMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1778035611 default og image hi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



भास्कर न्यूज | कवर्धा शहर के पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय गणित दिवस के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। गणित विभाग व आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का थीम गणित, कला एवं सृजनात्मकता रखा गया है। आयोजन को छग काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी व राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का सहयोग प्राप्त है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ऋचा मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में उद्घाटन संबोधन प्रभारी प्राचार्य दीपक देवांगन ने दिया। उन्होंने गणित को केवल विषय नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी आधार बताते हुए महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि रामानुजन की प्रतिभा, उनका अंतर्ज्ञान और आध्यात्मिक सोच आज भी गणित के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।रामानुजन के जीवन पहलुओं को बताया कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. जय कुमार मेहरा ने प्रस्तुत की और आयोजन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जॉइंट डायरेक्टर, (रूसा) डॉ. एमएस गुप्ता ने व्याख्यान दिया। उन्होंने रामानुजन के जीवन के विभिन्न पहलुओं को सरल भाषा में समझाते हुए उनकी गणितीय खोजों को रोचक उदाहरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया। डॉ. गुप्ता ने अनंत श्रेणियां, अनंत संख्याओं के योग, मॉक थीटा फंक्शन, मैजिक नंबर और प्रसिद्ध टैक्सी नंबर जैसे जटिल विषयों को इस तरह समझाया कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा और उत्साह का संचार हो गया। उन्होंने कहा कि गणित केवल सूत्रों का विषय नहीं, बल्कि सोचने,समस्याओं को हल करने की कला है। निरंतर अभ्यास से कोई भी विद्यार्थी इस क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकता है। एआई की भूमिका पर दी गई विस्तार से जानकारी कार्यक्रम के दूसरे मुख्य वक्ता सहायक प्राध्यापक डॉ. एसआर टंडन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं इंटरनेट ऑफ थिंग्स में गणित की भूमिका विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि आज के आधुनिक तकनीकी युग में गणित की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। AI और IoT जैसे क्षेत्रों में एल्गोरिद्म, सांख्यिकी, डेटा विश्लेषण और लॉजिकल मॉडलिंग की अहम भूमिका होती है। उन्होंने ज्ञानवर्धक जानकारी दी



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बीजापुर में सुशासन शिविर, 400 ग्रामीणों को मिला वनाधिकार पत्र:धर्माराम शिविर में 19 विभागों के लगे स्टॉल, 10 पंचायतों से पहुंचे ग्रामीण, रखीं समस्याएं

May 30, 2026

PWD कर्मचारी 70 लाख के जेवर लेकर फरार:धमतरी में 40 साल पुराने कारोबारी रिश्ते का उठाया फायदा, सर्राफा व्यापारी से धोखाधड़ी,पुलिस तलाश में जुटी

May 30, 2026

कमिश्नरेट लागू होने के बाद जिला बदर की कार्रवाई:आदतन बदमाश मनिया को 6 जिलों से किया गया बाहर

May 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072524
Views Today : 264
Views Last 7 days : 1753
Views Last 30 days : 5507
Total views : 95695
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.