Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जांजगीर-चांपा में विधायक ब्यास कश्यप का सत्याग्रह:कलेक्ट्रेट गेट पर बैरिकेडिंग तोड़कर समर्थकों संग बैठे अनशन पर; प्रभारी मंत्री पर नजरअंदाज करने का आरोप
Breaking News

जांजगीर-चांपा में विधायक ब्यास कश्यप का सत्याग्रह:कलेक्ट्रेट गेट पर बैरिकेडिंग तोड़कर समर्थकों संग बैठे अनशन पर; प्रभारी मंत्री पर नजरअंदाज करने का आरोप

By adminMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c46d8aa0 6f62 4b17 83c9 274cbd0b5cf3 1777880758538
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



c46d8aa0 6f62 4b17 83c9 274cbd0b5cf3 1777880758538
जांजगीर-चांपा के विधायक ब्यास कश्यप ने राज्य सरकार, प्रभारी मंत्री और जिला प्रशासन पर उपेक्षा (नजरअंदाज) का आरोप लगाते हुए एक दिवसीय सत्याग्रह शुरू किया है। जिला प्रशासन ने उन्हें कलेक्ट्रेट परिसर में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग और पुलिस बल तैनात किया था, जिसे तोड़कर विधायक अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में अकलतरा और जैजैपुर के विधायक भी सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे। विधायक ब्यास कश्यप ने छत्तीसगढ़ सरकार, जिले के प्रभारी मंत्री, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और जिला प्रशासन पर विधायकों के अधिकार छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने घोषणा की कि वे एक दिवसीय सत्याग्रह के दौरान अन्न-जल त्यागकर चिलचिलाती धूप में बैठे रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके समर्थक छाता लेकर उन्हें छाया देंगे, लेकिन वे स्वयं तब तक अनशन पर रहेंगे जब तक उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता। भाजपा और कांग्रेस के विधायक करेंगे आंदोलन सत्याग्रह का समर्थन करने पहुंचे अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार की ओर से विधायकों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस उपेक्षा की शिकायत सदन में भी उठाई गई थी, लेकिन विधायकों की समस्याओं को नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यही स्थिति बनी रही, तो अकलतरा और पूरे प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के विधायक आंदोलन करेंगे। काला झंडा दिखाकर किया जाएगा प्रदर्शन कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप चिलचिलाती धूप में कलेक्टर गेट के सामने सत्याग्रह कर रहे हैं, जबकि उनके समर्थक काले छाते लेकर उन्हें समर्थन दे रहे हैं। मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। विधायक कश्यप ने चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों पर कोई पहल नहीं की गई, तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन और काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कमिश्नरेट लागू होने के बाद जिला बदर की कार्रवाई:आदतन बदमाश मनिया को 6 जिलों से किया गया बाहर

May 30, 2026

कारोबार में मदद करते-करते खुद को बताया मालिक का बेटा:आधार कार्ड और बैंक खाते में बदला पिता का नाम, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

May 30, 2026

मंदिर हसौद में युवक की चाकू मारकर हत्या:गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में की तोड़फोड़, गाड़ी में लगाई आग

May 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072523
Views Today : 244
Views Last 7 days : 1733
Views Last 30 days : 5487
Total views : 95675
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.