Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में जानलेवा गर्मी का कहर, रायपुर-बिलासपुर में तापमान 43 डिग्री पार; लू और बिजली कटौती से हालात बेकाबू
Breaking News

छत्तीसगढ़ में जानलेवा गर्मी का कहर, रायपुर-बिलासपुर में तापमान 43 डिग्री पार; लू और बिजली कटौती से हालात बेकाबू

By adminApril 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
17 04 2026 cg weather heat wave imd alert 1
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी लगातार बढ़ रही है और तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 17 Apr 2026 08:26:54 AM (IST)Updated Date: Fri, 17 Apr 2026 08:38:22 AM (IST)

छत्तीसगढ़ में जानलेवा गर्मी का कहर, रायपुर-बिलासपुर में तापमान 43 डिग्री पार; लू और बिजली कटौती से हालात बेकाबू
छत्तीसगढ़ प्रदेश में तेज हुई गर्मी, राहत के आसार नहीं (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कई जिलों में ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी जारी
  2. बिलासपुर में छह दिनों से लगातार बढ़ रहा तापमान
  3. बिजली कटौती से लोगों की परेशानी और बढ़ गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में गर्मी का असर (CG Weather Update) लगातार बढ़ता जा रहा है और फिलहाल राहत के कोई संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग (IMD Heat Wave Alert) के अनुसार उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश में बने चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिकाओं के प्रभाव से मौसम शुष्क बना हुआ है।

naidunia_image

इसके कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

सामान्य से ऊपर पहुंचा तापमान

प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। राजनांदगांव में 43.5 डिग्री के साथ सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि रायपुर में 42.5 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है, जिससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। पिछले 24 घंटों में तापमान में एक से दो डिग्री तक वृद्धि हुई है।

IMD ने दी ग्रीष्म लहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में 16 से 19 अप्रैल के बीच ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई है। मध्य क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हीट वेव के हालात बन सकते हैं। इस दौरान लू चलने और तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने की संभावना है, जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

बस्तर में हल्की राहत

जहां अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी का असर बना हुआ है, वहीं बस्तर संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बादल छाने की संभावना है। हालांकि यह राहत सीमित समय के लिए होगी और पूरे प्रदेश के तापमान पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा।

बिलासपुर में बढ़ा तापमान, रिकॉर्ड के करीब

बिलासपुर में भी गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। यह इस महीने का अब तक का सबसे अधिक तापमान है और पिछले वर्ष 23 अप्रैल को दर्ज 43.8 डिग्री के करीब पहुंच गया है। लगातार छह दिनों से तापमान में वृद्धि हो रही है, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं।

बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी

भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। लिंक रोड सहित कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रहने से आमजन और व्यापारी वर्ग प्रभावित हुए हैं। लोगों को जनरेटर और इनवर्टर का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।

स्वास्थ्य पर असर

तेज गर्मी और लू के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर और थकान के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों ने खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur Murder Case | Sister Chat Argument, Accused House Set Fire

May 31, 2026

आंधी-तूफान में पेड़ की डाल गिरी,तीन की मौत:कोरबा में बारिश से बचने पेड़ के नीचे रुके थे, घर लौटते वक्त हादसा,मृतकों में दो नाबालिग

May 31, 2026

Bilaspur Road Width Controversy | Secretary Action On Billing

May 31, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072568
Views Today : 46
Views Last 7 days : 1542
Views Last 30 days : 5413
Total views : 95771
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.