Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ग्राम पंचायत टिकरी में जनसेवा की मिसाल पेश की:बालोद की महिला सरपंच अपने खर्च पर 5 मजदूरों को कराएंगी हवाई सफर और जगन्नाथ पुरी के दर्शन
Breaking News

ग्राम पंचायत टिकरी में जनसेवा की मिसाल पेश की:बालोद की महिला सरपंच अपने खर्च पर 5 मजदूरों को कराएंगी हवाई सफर और जगन्नाथ पुरी के दर्शन

By adminMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 2 1 1777589281
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 2 1 1777589281
जिला मुख्यालय से 31 किमी दूर ग्राम टिकरी में मजदूरों के लिए अच्छी पहल सामने आई है। इस पहल ने संवेदनशील जनसेवा की नई मिसाल पेश की है। यहां की महिला सरपंच ललिता रितेश देवांगन ने सम्मान की उड़ान, मिशन अनमोल मुस्कान के तहत अपने खर्च से गांव के 5 गरीब मजदूरों को हवाई जहाज से भुवनेश्वर फिर अन्य माध्यमों से ओडिशा स्थित भगवान जगन्नाथ पुरी के दर्शन के लिए भेजने का निर्णय लिया है। गुरुवार को ग्राम टिकरी से 5 मजदूरों को रवाना किया गया। शुक्रवार को सुबह रायपुर में हवाई जहाज से सफर कर भुवनेश्वर पहुंचेंगे। यह पहल न केवल अनोखी है बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को सम्मान देने की सशक्त मिसाल भी है। गांव के जिन मजदूरों ने जीवनभर कठिन परिश्रम किया, लेकिन कभी हवाई यात्रा के बारे में सोचा भी नहीं था, उनके लिए यह अनुभव किसी सपने के सच होने जैसा है। मजदूर दिवस के अवसर पर उन्हें यह सम्मानजनक उपहार देकर सरपंच ने यह संदेश दिया है कि विकास केवल योजनाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसमें संवेदना और समानता भी झलकनी चाहिए। सरपंच ललिता देवांगन का मानना है कि गांव और देश के निर्माण में सबसे बड़ा योगदान मजदूर वर्ग का होता है, लेकिन अक्सर उन्हें वह सम्मान नहीं मिल पाता जिसके वे हकदार हैं। ऐसे में यह पहल उनके आत्मसम्मान को बढ़ाने और उन्हें जीवन का एक यादगार अनुभव देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि जब मजदूर खुश रहेंगे, तभी समाज और देश मजबूत बनेगा। सरपंच ने खुद की मानदेय राशि से खर्च उठाया
इस पहल की सबसे खास बात यह है कि महिला सरपंच ने मजदूर राधेश्याम यादव, नेतराम यादव, शिवकुमार कुर्रे, मंगलूराम साहू, डिगेंद्र कुमार साहू के पूरी यात्रा का खर्च सरकारी फंड के बजाय अपने खुद की सरपंच मानदेय राशि से उठाया है। इसके अलावा उनकी बेटी आस्था और अदिति जो अब जॉब कर रही हैं उन्होंने भी अपनी सरपंच माता का सहयोग करते हुए अपने वेतन का पैसा लगाकर आर्थिक सहयोग किया। सरपंच ललिता देवांगन का कहना है कि इच्छाशक्ति मजबूत हो तो छोटे स्तर से भी बड़े बदलाव की शुरुआत की जा सकती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कमिश्नरेट लागू होने के बाद जिला बदर की कार्रवाई:आदतन बदमाश मनिया को 6 जिलों से किया गया बाहर

May 30, 2026

कारोबार में मदद करते-करते खुद को बताया मालिक का बेटा:आधार कार्ड और बैंक खाते में बदला पिता का नाम, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

May 30, 2026

मंदिर हसौद में युवक की चाकू मारकर हत्या:गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में की तोड़फोड़, गाड़ी में लगाई आग

May 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072523
Views Today : 247
Views Last 7 days : 1736
Views Last 30 days : 5490
Total views : 95678
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.