Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अपराधियों पर नियंत्रण के लिए राजनांदगांव पुलिस का सख्त कदम:SP अंकिता शर्मा ने पेंडिंग केस निपटाने के दिए निर्देश, कहा-जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Breaking News

अपराधियों पर नियंत्रण के लिए राजनांदगांव पुलिस का सख्त कदम:SP अंकिता शर्मा ने पेंडिंग केस निपटाने के दिए निर्देश, कहा-जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

By adminApril 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4e82daf9 3e08 4d94 ae80 48d85b2a468c 1775663426490
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



4e82daf9 3e08 4d94 ae80 48d85b2a468c 1775663426490
राजनांदगांव जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों पर काबू पाने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सख्त कदम उठाया है। बुधवार को हुई बैठक में उन्होंने जिले के सभी 18 थाने और चौकी के अधिकारियों को साफ-साफ कहा कि मामले की जांच में कोई लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। बैठक में लंबित मामलों को जल्दी निपटाने और पुलिस कामकाज को आधुनिक तरीके से सुधारने पर जोर दिया गया। एसपी अंकिता शर्मा ने वर्ष 2026 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) के कार्यों की थाना-वार समीक्षा की। इस दौरान जिन थानों में लंबित प्रकरणों की संख्या अधिक पाई गई और विवेचना में शिथिलता दिखी, वहां के प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया और जांच के आदेश दिए गए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस का मुख्य लक्ष्य केवल केस दर्ज करना नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण विवेचना कर दोषियों को सजा दिलाना है। आगामी माह में “ऑपरेशन तलाश” शुरू आगामी माह की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए “ऑपरेशन तलाश” की रूपरेखा तैयार की गई। इसके तहत लापता महिला-पुरुषों और बालक-बालिकाओं की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सूचना संकलन को मजबूत करने के लिए बीट सिस्टम को भी प्रभावी बनाया जा रहा है। अब किसी भी घटना के लिए संबंधित बीट प्रभारी और आरक्षक की सीधी जवाबदेही तय की गई है। पुलिस अधीक्षक ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसमें सूखे नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने, जुआ, सट्टा और अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल कार्रवाई करने की रणनीति शामिल है। साइबर और महिला थाने की गहन समीक्षा कर आरक्षक स्तर तक के कर्मचारियों के प्रदर्शन की जांच की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अनुशासन और समर्पण को प्रोत्साहित करते हुए डोंगरगढ़ मेला ड्यूटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस बैंड को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, अनुभवी निरीक्षकों ने वर्ष 2026 के सफल केसों को ‘केस स्टडी’ के रूप में पेश किया ताकि अन्य अधिकारी भी उससे सीख सकें। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कहा, पुलिस की छवि विश्वसनीय होनी चाहिए। इसके लिए त्वरित कार्रवाई और जनता के साथ शालीन व्यवहार अनिवार्य है। ​ये रहे उपस्थित ​बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, सीएसपी वैशाली जैन (IPS), अलेक्जेंडर किरो, मंजुलता बाज, प्रशिक्षु IPS आदित्य कुमार, के.पी. मरकाम और डीएसपी सुमन जायसवाल सहित सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, एलटीटी से सांतरागाछी के बीच बिलासपुर-दुर्ग-रायपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

April 18, 2026

भीषण गर्मी में राहत… बिलासपुर में दोपहर 12 से 4 बजे तक बंद रहेंगे ट्रैफिक सिग्नल, SSP ने जारी किए निर्देश

April 18, 2026

छत्तीसगढ़ में जानलेवा गर्मी का कहर, रायपुर-बिलासपुर में तापमान 43 डिग्री पार; लू और बिजली कटौती से हालात बेकाबू

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067673
Views Today : 9
Views Last 7 days : 914
Views Last 30 days : 3950
Total views : 88601
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.