Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Youth Parliament organized for the first time in Gaurela-Pendra-Marwahi | गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पहली बार युवा संसद का आयोजन: लोकतांत्रिक प्रक्रिया में छात्रों ने भाग लिया; नेताओं से सीधे बातचीत हुई – Gaurela News
Breaking News

Youth Parliament organized for the first time in Gaurela-Pendra-Marwahi | गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पहली बार युवा संसद का आयोजन: लोकतांत्रिक प्रक्रिया में छात्रों ने भाग लिया; नेताओं से सीधे बातचीत हुई – Gaurela News

By adminOctober 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3bf93ace d66d 4231 97ad 6baef423a3a6 1761375246213
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मल्टीपर्पज स्कूल पेंड्रा के असेंबली हॉल में पहली बार “महासंगम युवा संसद” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग स्कूलों, कॉलेजों और बाहरी संस्थानों से लगभग 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

.

आयोजन के दौरान विधानसभा और लोकसभा की दो समितियों का गठन किया गया। प्रतिभागियों ने कई नेताओं की भूमिका निभाते हुए नीति-निर्माण और लोकतांत्रिक संवाद का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इससे बच्चों के आत्मविश्वास, वक्तृत्वकला और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि हुई।

पूर्व विधायक अमित जोगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संसद की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

778449c8 91e5 4b5c 9282 0a05989ec64e 1761375246213

संवाद और शोध कौशल को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजन

कार्यक्रम में मुकेश दुबे, राकेश जालान, हरिहर चतुर्वेदी, अशोक शर्मा, हर्ष छाबरिया, रितेश फर्मानिया, पंकज तिवारी, संदीप जायसवाल, इक़बाल सिंह और रामजी श्रीवास सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

इस आयोजन के मुख्य संयोजक फाउंडर आनंद बजाज और उनके साथी विवान असनानी, अनन्या चतुर्वेदी, अनन्या दुबे, आर्ची अग्रवाल, आदित्य मलानी, माही मिश्रा, आदित्य फर्मानिया, श्यामंतक दुबे, श्रुति मोटवानी,

अंशुमान वैश्य, अंश तमरकार, अक्षत नामदेव, अक्षय प्रताप, तनमय केशरी, ज्ञान अग्रवाल, अमित राठौर, आयुष्मान शर्मा, अंशिका अग्रवाल, दिव्या चतुर्वेदी, प्रज्ञा चतुर्वेदी, धान्या गर्ग और प्रिंसी कोटवानी भी शामिल थे।

यह पहल जिले के युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनमें संवाद, नेतृत्व तथा शोध कौशल को प्रोत्साहित करने में सहायक सिद्ध हुई।

a78022d5 d6ba 4c3a a6a9 16a8c324d0331761376281986 1761378438

गुरुकुल योगाश्रम में नवीन छात्रावास-यज्ञशाला का शिलान्यास

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पतरकोनी गांव में गुरुकुल योगाश्रम में नवीन छात्रावास और दिव्य यज्ञशाला का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन को वैदिक संस्कृति, शिक्षा और सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

गुरुकुल योगाश्रम, जो श्रीमद् दयानन्द वेदार्ष महाविद्यालय न्यास के अंतर्गत संचालित है, यह शिलान्यास वैदिक परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ। कार्तिक शुक्ल तृतीया, विक्रम संवत् 2082 को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

विद्वान आचार्यों, संत-महात्माओं, साधु-संन्यासियों, वैदिक विद्वानों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों की उपस्थिति में वैदिक विधि-विधान से छात्रावास एवं दिव्य यज्ञशाला की आधारशिला रखी गई। देश के विभिन्न प्रांतों से आए इन गणमान्य व्यक्तियों ने अपने प्रेरक उद्बोधन भी दिए।

bd5a27ad f440 4a4d aa82 bc48c48c66591761376281985 1761378479

इस अवसर पर मानव सेवा का भाव भी प्रमुख रहा। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से 500 निर्धन एवं असहाय परिवारों को कंबल वितरित किए गए। गुरुकुल योगाश्रम वैदिक शिक्षा, योग-आधारित जीवन शैली और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देता है।

यह नया छात्रावास विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं प्रदान करेगा।वहीं, दिव्य यज्ञशाला आध्यात्मिक साधना का केंद्र बनेगी। इस पहल से क्षेत्र में न केवल आध्यात्मिक संदेश प्रसारित होगा, बल्कि समाजसेवा की एक नई मिसाल भी कायम होगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शराबी कार ड्राइवर ने ट्रेलर को टक्कर मारी:अनियंत्रित होकर नाली में घुसी कार, 68 शराबियों पर कार्रवाई

May 6, 2026

कोंडागांव में 38.37 करोड़ की लागत से बनेंगे सड़क:केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-4 के तहत होगा निर्माण

May 6, 2026

जांजगीर-चांपा जिले में छात्र ने कुदरी बैराज से लगाई छलांग:दोस्त को बताया 11वीं में फेल होने पर उठाया कदम, तलाश जारी

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069682
Views Today : 35
Views Last 7 days : 589
Views Last 30 days : 3828
Total views : 90726
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.