Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Youth murdered in Gariaband due to old enmity, 11 accused arrested | गरियाबंद में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या,11 आरोपी गिरफ्तार: घर से घसीटकर बाहर निकाला, लाठी-डंडे और पत्थर से मार डाला, युवक आदतन अपराधी था – Gariaband News
Breaking News

Youth murdered in Gariaband due to old enmity, 11 accused arrested | गरियाबंद में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या,11 आरोपी गिरफ्तार: घर से घसीटकर बाहर निकाला, लाठी-डंडे और पत्थर से मार डाला, युवक आदतन अपराधी था – Gariaband News

By adminDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c1631542 52aa 4022 a721 e610662be961 1767011413126
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गरियाबंद पुलिस ने देवरी गांव में हुए एक आदतन अपराधी की हत्या की गुत्थी 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान हितेश्वर तारक उर्फ चंदू तारक के रूप में हुई है।

.

यह घटना 28 दिसंबर 2025 की रात करीब 11 बजे राजिम थाना क्षेत्र के देवरी गांव में कोपरा से बोरसी रोड के किनारे हुई थी। मृतक के पिता गोपी राम तारक (58) ने राजिम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे हितेश्वर को गांव के 11 लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते घर से जबरदस्ती घसीटकर ले गए और उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों ने राजिम थाना प्रभारी को आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

afae4f6d ecb4 4c0e aa86 62ec7413dfaa 1767011413128

11 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की

निर्देशों के पालन में, थाना प्रभारी ने एक टीम गठित की और प्रार्थी द्वारा बताए गए निशानदेही के आधार पर टीम को रवाना किया। पुलिस टीम ने 11 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हितेश्वर तारक की हत्या करना स्वीकार किया। सभी 11 आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद, उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

आदतन अपराधी था मृतक

पुलिस के अनुसार, मृतक हितेश्वर तारक उर्फ चंदू तारक एक आदतन अपराधी था। राजिम थाने में उसके खिलाफ ‘गुंडा बदमाश’ की फाइल दर्ज है। उसके विरुद्ध मारपीट और चोरी के कुल 8 अपराध तथा 9 प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयां पहले से दर्ज थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम करण साहू, नोहर विश्वकर्मा, विमलेश साहू, थानचंद साहू, सुनील साहू, शिव साहू, गजेंद्र साहू, लक्ष्मीचंद सतनामी, भुरू उर्फ ओमप्रकाश सतनामी, उमाशंकर यादव और अक्षय साहू हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हिट एंड रन मुआवजा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

June 27, 2026

Chhattisgarh Truck Driver Hits Child | Police Chase

June 27, 2026

बीजापुर में युवक पर भालू का हमला:युवक गंभीर रूप से घायल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, वन विभाग ने किया अलर्ट

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076472
Views Today : 332
Views Last 7 days : 3742
Views Last 30 days : 11547
Total views : 106547
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.