Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Youth Congress leader creates ruckus in a speeding Scorpio in Raipur | रायपुर में यूथ-कांग्रेस नेता ने स्कॉर्पियो में मचाया उत्पात VIDEO: सड़क पर खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, लोगों ने पकड़कर पीटा, कांग्रेस बोली-हमारा कार्यकर्ता नहीं – Chhattisgarh News
Breaking News

Youth Congress leader creates ruckus in a speeding Scorpio in Raipur | रायपुर में यूथ-कांग्रेस नेता ने स्कॉर्पियो में मचाया उत्पात VIDEO: सड़क पर खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, लोगों ने पकड़कर पीटा, कांग्रेस बोली-हमारा कार्यकर्ता नहीं – Chhattisgarh News

By adminDecember 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 149 2 1765869502
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर के बैजनाथपारा इलाके में आधी रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने जमकर उत्पात मचाया। गाड़ी यूथ कांग्रेस का प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर चला रहा था। 15 दिसंबर की रात उसने स्पीड में स्कॉर्पियो से सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके म

.

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। घटना का CCTV भी सामने आया है। गनीमत रही कि इस दौरान कई लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई भी की। वहीं कांग्रेस पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा है कि प्रारंभिक जांच में राहुल ठाकुर पार्टी का सदस्य नहीं है।

CCTV में कैद हुई घटना। स्पीड से

CCTV में कैद हुई घटना। स्पीड से

विरोध करने पर बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर चला रहा था। तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें स्कॉर्पियो के बेकाबू होने और टक्कर मारकर तेज रफ्तार से गुजरते दिख रही है।

आसपास के लोगों ने की पिटाई

घटना से आक्रोशित स्थानीय रहवासियों ने राहुल ठाकुर को मौके पर ही पकड़ लिया और उनकी बेदम पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने राहुल ठाकुर को हिरासत में ले लिया है।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर का गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर थाने में खड़ा किया है।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर का गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर थाने में खड़ा किया है।

CCTV के आधार पर होगी कार्रवाई

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। देर रात बड़ी संख्या में लोग कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त किया है, उसमें यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव लिखा हुआ है।

पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त किया है, उसमें यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव लिखा हुआ है।

पुलिस ने राहुल ठाकुर को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने राहुल ठाकुर को हिरासत में ले लिया है।

कांग्रेस बोली- हमारा पदाधिकारी- कार्यकर्ता नहीं

इस मामले में कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राहुल ठाकुर कांग्रेस और कांग्रेस से जुड़े किसी भी विंग का पदाधिकारी नहीं है। वहीं प्रारंभिक पड़ताल में इसकी सदस्यता भी सामने नहीं आई है।

हालांकि पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त किया है, उसमें यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव लिखा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने राहुल ठाकुर को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

इस मामले में कोतवाली सीएसपी केसरी नंदन नायक ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कई अन्य पुराने मामले भी आरोपी के खिलाफ मिले हैं। आरोपी के पास से अवैध सामान भी जब्त हुआ है। कुछ देर में पुलिस खुलासा करेगी।

PCC चीफ दीपक बैज के साथ राहुल ठाकुर।

PCC चीफ दीपक बैज के साथ राहुल ठाकुर।

…………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायपुर में मूणत के पोस्टर पर कालिख पोतने पर FIR: यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष-साथियों पर केस, NIT-चौपाटी शिफ्टिंग का विरोध जताया, CM-हाउस घेरने की चेतावनी

युवा कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत के पोस्टर पर कालिख पोती थी।

युवा कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत के पोस्टर पर कालिख पोती थी।

रायपुर में युवा कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत के पोस्टर पर कालिख पोती। इस मामले में पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की हैं। FIR के विरोध में शुक्रवार सुबह 11.30 बजे शहर कांग्रेस रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के मेनगेट पर प्रदर्शन करेगी। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:भरोसा जीतकर कई बार बनाए संबंध, फिर शादी से किया इनकार, पीड़िता ने की शिकायत; आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत:4 लोग गंभीर रूप से घायल, अंबिकापुर रोड से लौटते समय हुआ हादसा

May 13, 2026

IPL में मुफ्त सुविधाएं क्यों दे रही है सरकार-कांग्रेस:सुशील आनंद शुक्ला बोले- बिजली, पानी, पुलिस सब सरकार दे रही, बदले में छत्तीसगढ़ को क्या मिला?

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070270
Views Today : 161
Views Last 7 days : 772
Views Last 30 days : 3491
Total views : 91463
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.