.
आप पार्टी की ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा 11 जनवरी को बम्हनीडीह से निकलेगी। महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश बघेल ने बताया कि पिछले दो महीनों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों, पदाधिकारियों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ लगातार बैठकें हुईं। इनके सहयोग से लोकसभा अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के माध्यम से हर जिले में विधानसभावार ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति युद्ध स्तर पर पूरी की गई है।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जांजगीर प्रभारी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय संगठन महासचिव संदीप पाठक और सहप्रभारी मुकेश अहलावत के मार्गदर्शन में पार्टी ने संगठनात्मक संरचना के अनुरूप पूरे प्रदेश में 450 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इनके माध्यम से 11,664 ग्राम पंचायतों और 20,363 गांवों में यह यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि संसाधन सीमित हैं, लेकिन पदाधिकारी इस लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इस यात्रा के बाद आप छत्तीसगढ़ एक नए रूप में जनता के सामने नजर आएगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि यात्रा की तैयारी को लेकर लोकसभा और जिला स्तर पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें संपन्न हो चुकी हैं। जिला अध्यक्ष डॉ. हेमंत कश्यप ने कहा कि आगामी 11 जनवरी से प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर “छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा” शुरू की जा रही है।
<
