Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Young men and women caught drunk in Bilaspur | बिलासपुर में शराब के नशे में रंगरलिया मनाते पकडाए युवक-युवतियां: आए दिन शराब पीकर युवतियां लेकर पहुंचते थे युवक, पुलिस ने दबिश देकर पांच युवकों को किया गिरफ्तार – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Young men and women caught drunk in Bilaspur | बिलासपुर में शराब के नशे में रंगरलिया मनाते पकडाए युवक-युवतियां: आए दिन शराब पीकर युवतियां लेकर पहुंचते थे युवक, पुलिस ने दबिश देकर पांच युवकों को किया गिरफ्तार – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img 20251222 wa0076 1766474177
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



img 20251222 wa0076 1766474177

पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर में रंगरलिया मनाते युवक-युवतियों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस की टीम ने दबिश दी तब मकान में दो युवतियां और पांच युवक मिले। युवक-युवतियों के साथ ही उनकी बाइक को जब्त कर पुलिस थाने ले गई। बाद में शराब के नशे में हंगामा मचाने पर युवकों के खिलाफ

.

युवकों ने एमआर बताकर किराए पर लिया था मकान दरअसल, सरकंडा के बिरकोना रोड स्थित पत्रकार कॉलोनी में दो युवकों ने खुद को एमआर बताकर मकान किराए पर लिया था। युवक जब मकान में रहने लगे, तब दिन भर बाहर रहते और रात में शराबखोरी करते थे। वहीं, आए दिन संदिग्ध युवतियां भी उनके पास आती थी। उनकी हरकतों से परेशान होकर कॉलोनी में रहने वाले पत्रकारों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही मकान मालिक से भी शिकायत की।

पुलिस की रेड, शराब के नशे में मिले युवक-युवतियां लगातार शिकायतों के बाद रविवार की रात एसएसपी रजनेश सिंह को इस घटना की जानकारी दी गई, जिस पर उन्होंने सरकंडा पुलिस की टीम को रेड मारने के निर्देश दिए। पुलिस मौके पर पहुंची तब अशोक नगर बिरकोना रोड स्थित पत्रकार कालोनी के एक मकान में कुछ युवक-युवतियां शराब पीकर संदिग्ध हालत में मिले। जिस पर टीआई प्रदीप आर्य ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस की टीम पांच युवकों व दो युवतियों को पकड़कर थाने ले गई। इस दौरान युवकों की तीन बाइक को भी जब्त किया गया। थाने में ब्रीथ एनालाइजर से जांच करने पर युवक और युवतियां शराब के नशे में मिलीं।

युवतियों के परिजन को बुलाया थाना टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि कॉलोनी में शराब पीकर हंगामा मचाने पर युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत अलग से कार्रवाई की गई है। वहीं, युवतियों के परिजन को थाने बुलाया गया। उनके सामने युवतियों को समझाइश देकर छोड़ा गया। गिरफ्तार युवकों में लिंक रोड के शुभमंगल अपार्टमेंट निवासी आदित्य वस्त्रकार (33), जूना बिलासपुर निवासी लक्की देवांगन (28), अशोक नगर पत्रकार कॉलोनी निवासी आशीष साहू (26), जूना बिलासपुर के देवांगन मोहल्ला निवासी वंश देवांगन (22) और कोरिया के चरचा थाना के ग्राम नगर निवासी विपुल दुबे (26) शामिल हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर के 6 कोचिंग-सेंटर की जांच, 5 में मिली खामियां:फायर सेफ्टी, बिल्डिंग परमिशन और इमरजेंसी गेट में मिलीं कमियां, एक सील

June 24, 2026

भूपेश बोले- RSS वाले राम मंदिर को लूट रहे:बिलासपुर में कहा- कका का तेवर बरकरार, लेकिन कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव

June 24, 2026

POCSO एक्ट में बड़ी सजा:नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075281
Views Today : 37
Views Last 7 days : 2223
Views Last 30 days : 9882
Total views : 104304
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.