Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 12 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला:गिरिराज सिंह बोले – गरीबी समझने कलावती के घर गए थे युवराज, मोदी ने उसे जिया है
Breaking News

12 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला:गिरिराज सिंह बोले – गरीबी समझने कलावती के घर गए थे युवराज, मोदी ने उसे जिया है

By adminJune 13, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 13 at 161200 1781350034
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 13 at 161200 1781350034
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को रायपुर में आयोजित मीडिया कॉन्क्लेव में कहा कि कांग्रेस अपने छह दशक के शासन में गरीबी खत्म नहीं कर सकी, जबकि नरेंद्र मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का काम किया है। मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर उसकी उपलब्धियां बताने के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहे। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए: गिरिराज गिरिराज सिंह ने कहा, “25 करोड़ लोगों को मोदी सरकार ने गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। कांग्रेस के दौर में ‘इंदिरा जी को लाएंगे, आधी रोटी खाएंगे, गरीबी को मिटाएंगे’ जैसे नारे लगाए जाते थे, लेकिन गरीबी खत्म नहीं हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ी और लोगों को उससे बाहर निकलने में मदद की। ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाएं गरीबों के जीवन को और बेहतर बनाने के लिए चलाई जा रही हैं।” यूपीए सरकार में गरीबी समझने कलावती के घर गए थे राहुल उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वर्ष 2008 में महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में किसान की विधवा कलावती बंडुरकर के घर जाने का जिक्र करते हुए कहा, “यूपीए सरकार के दौरान एक युवराज मीडिया को साथ लेकर कलावती के घर गरीबी समझने गए थे। नरेंद्र मोदी गरीब परिवार में पैदा हुए और उन्होंने गरीबी को जिया है। युवराज ट्रक चालकों की जिंदगी समझने के लिए ट्रकों पर चढ़ते हैं, जबकि मोदी मजदूरों और कुलियों को चाय पिलाते थे। यही दोनों के बीच का अंतर है।” 22 राज्यों में हमारी सरकारें हैं गिरिराज सिंह ने कहा कि पंचायतों से लेकर संसद तक बीजेपी ने जीत का शतक लगाया है, जबकि कांग्रेस हार का शतक बना चुकी है। उन्होंने कहा, “देश के 22 राज्यों में हमारी सरकारें हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 12 वर्षों में विकास और विरासत दोनों के लिए काम किया है। जो लोग मोदी को गालियां देते हैं, उन्होंने सिर्फ चुनावी हार ही हासिल की है।” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लोगों से सीधे जुड़े हुए हैं और उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के सिद्धांत पर काम किया है। विदेश नीति से बढ़ी भारत की वैश्विक पहचान उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी सराहना करते हुए कहा कि दुनिया के कई देश भारत के साथ अपने संबंध मजबूत करना चाहते हैं और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। आर्थिक सुधारों का जिक्र करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि “वन नेशन, वन टैक्स” के तहत लागू किया गया जीएसटी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि कर संग्रह लगभग 80 हजार करोड़ रुपए से बढ़कर 2.42 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। भारत के साथ 22 देश भारतीय रुपये में व्यापार कर रहे हैं, जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। मोदी सरकार के कार्यकाल में केंद्रीय बजट 16 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 53.5 लाख करोड़ रुपए हो गया है। अर्थव्यवस्था 4.25 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंची गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। देश की अर्थव्यवस्था का आकार लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 4.25 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। महंगाई दर 5 फीसदी से नीचे आई उन्होंने दावा किया कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 18 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 83 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वहीं निर्यात भी 28 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 83 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जिससे आर्थिक विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि जो महंगाई दर कभी दो अंकों में रहती थी, वह मोदी सरकार के कार्यकाल में घटकर 5 प्रतिशत से नीचे आ गई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और इस अवधि को भारत के विकास का स्वर्णिम और ऐतिहासिक दौर बताया। साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं को प्रधानमंत्री नहीं बल्कि देश का “प्रधान सेवक” मानते हैं और सभी देशवासियों को अपने परिवार का सदस्य समझते हैं। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक नया भारत बन रहा है, जो समृद्ध, मजबूत और सुरक्षित है। भारत किसी को उकसाता नहीं है, लेकिन जो देश के हितों को चुनौती देता है, उसे छोड़ता भी नहीं है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में 58 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए हैं। 81 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त खाद्यान्न मिल रहा है और 60 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत कार्ड जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक मकान स्वीकृत किए गए हैं। उज्ज्वला योजना के तहत 11 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिले हैं। साथ ही करोड़ों परिवारों तक नल से जल और स्वच्छता सुविधाएं पहुंचाई गई हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बस रोककर ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट और लूटपाट, 4 गिरफ्तार:बलरामपुर में हुई वारदात, बोलेरो वाहन जब्त, रिमांड पर जेल भेजे गए

June 13, 2026

Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana Fake Mangalsutra Controversy VIDEO

June 13, 2026

राजनांदगांव में अशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स की छत पर आग:सोलर पैनल फटने से सिस्टम जला, लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर को नुकसान

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073846
Views Today : 368
Views Last 7 days : 1256
Views Last 30 days : 6118
Total views : 97680
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.