Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Yellow alert in 7 districts of Chhattisgarh | राजनांदगांव-धमतरी समेत 7 जिलों में यलो अलर्ट: बिजली गिरने-आंधी चलने की आशंका; आज से बारिश की रफ्तार होगी कम – Chhattisgarh News
Breaking News

Yellow alert in 7 districts of Chhattisgarh | राजनांदगांव-धमतरी समेत 7 जिलों में यलो अलर्ट: बिजली गिरने-आंधी चलने की आशंका; आज से बारिश की रफ्तार होगी कम – Chhattisgarh News

By adminOctober 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ezgifcom animated gif maker 2024 05 06t04573151317 1759630734
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजनांदगांव, महासमुंद, गरियाबंद समेत 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ में रविवार को राजनांदगांव, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर इन 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां बिजली चमकने, बादल गरजने और आंधी चलने की आशंका है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

.

आज से पूरे प्रदेश में बारिश की तीव्रता कम होगी। पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के सभी संभाग के अधिकतर स्थान पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। वहीं सबसे ज्यादा तापमान 31.6 डिग्री दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री भी दुर्ग में दर्ज किया गया।

धमतरी में फंसे पुजारी

इससे पहले धमतरी जिले के जोरातराई गांव में एक टापू पर 65 वर्षीय पुजारी फंस गए । वे पूजा के लिए महानदी पार कर रहे थे, तभी बाढ़ के चलते टापू पर फंस गए। लगभग 8 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला था।

धमतरी जिले के जोरातराई गांव के पास एक टापू पर पुजारी फंस गया।

धमतरी जिले के जोरातराई गांव के पास एक टापू पर पुजारी फंस गया।

महिला को खाट पर बांधकर नदी पार कराई

वहीं गरियाबंद जिले में ग्रामीणों ने प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को खाट पर बांधकर नदी पार कराई। घटना का वीडियो भी सामने आया। देवझर अमली निवासी 24 वर्षीय पिंकी नेताम को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। गर्भवती के परिजन एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं होने पर खाट पर लिटाकर ले गए।

सुरक्षा के लिहाज से महिला को खाट से बांधा गया, ताकि नदी पार करते समय वह गिर न जाए। ग्रामीणों ने उसे अमाड़ नदी पार कराते हुए सावधानीपूर्वक देवभोग के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

परिजनों ने खाट में बांधकर प्रेग्नेंट महिला को नदी पार कराई।

परिजनों ने खाट में बांधकर प्रेग्नेंट महिला को नदी पार कराई।

गरियाबंद जिले में बारिश के बाद अमाड़ नदी के साथ कई नदी-नाले उफान पर हैं।

गरियाबंद जिले में बारिश के बाद अमाड़ नदी के साथ कई नदी-नाले उफान पर हैं।

15 अक्टूबर के बाद मानसून लौटने के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 सितंबर तक हुई बारिश को मानसून की बारिश माना जाता है, जबकि इसके बाद की बारिश को ‘पोस्ट मानसून’ यानी मानसून के बाद की बारिश माना जाता है।

फिलहाल देश के कई हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 5 अक्टूबर के आसपास सरगुजा की तरफ से मानसून लौटना शुरू होता है, लेकिन इस बार वापसी में देरी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार प्रदेश में मानसून करीब 15 अक्टूबर के बाद लौटेगा, यानी सामान्य से करीब 10 दिन देरी से।

बेमेतरा में सबसे कम बरसा पानी

प्रदेश में अब तक 1167.4 मिमी औसत बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में अब तक 524.5 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 50% कम है। अन्य जिलों जैसे बस्तर, राजनांदगांव, रायगढ़ में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है। जबकि बलरामपुर में 1520.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 52% ज्यादा है। ये आंकड़े 30 सितंबर तक के हैं।

जानिए क्यों गिरती है बिजली

बादलों में मौजूद पानी की बूंदें और बर्फ के कण हवा से रगड़ खाते हैं, जिससे उनमें बिजली जैसा चार्ज पैदा होता है। कुछ बादलों में पॉजिटिव और कुछ में नेगेटिव चार्ज जमा हो जाता है। जब ये विपरीत चार्ज वाले बादल आपस में टकराते हैं तो बिजली बनती है।

आमतौर पर यह बिजली बादलों के भीतर ही रहती है, लेकिन कभी-कभी यह इतनी तेज होती है कि धरती तक पहुंच जाती है। बिजली को धरती तक पहुंचने के लिए कंडक्टर की जरूरत होती है। पेड़, पानी, बिजली के खंभे और धातु के सामान ऐसे कंडक्टर बनते हैं। अगर कोई व्यक्ति इनके पास या संपर्क में होता है तो वह बिजली की चपेट में आ सकता है।

zkk19 july slide 0217528334151757614451 1757732055
zkk19 july slide 0317528334641757614468 1757732062
zkk19 july slide 0117528334381757614483 1757732107



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में 72 लाख का गांजा जब्त,दो तस्कर गिरफ्तार:ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे, वन विभाग ने चेकिंग के दौरान कार से पकड़ा

April 21, 2026

पेड़ पर बैठा तोता,नीचे उतारने बहाया हजारों लीटर पानी,VIDEO:नारायणपुर में अधिकारी ने बुलाया फायर-ब्रिगेड, बौछारें पड़ने पर नीचे गिरा, गर्मी में पानी की बर्बादी

April 21, 2026

27 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र:महिला आरक्षण बिल पर सरकार लाएगी निंदा प्रस्ताव

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068239
Views Today : 115
Views Last 7 days : 1087
Views Last 30 days : 4188
Total views : 89198
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.