Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Wood smuggling from the Udanti River in Gariaband | गरियाबंद में उदंती नदी से लकड़ी की तस्करी: नदी के बहाव से ओडिशा ले जा रहे थे; वन विभाग ने पकड़ा, लट्ठे जब्त किए – Gariaband News
Breaking News

Wood smuggling from the Udanti River in Gariaband | गरियाबंद में उदंती नदी से लकड़ी की तस्करी: नदी के बहाव से ओडिशा ले जा रहे थे; वन विभाग ने पकड़ा, लट्ठे जब्त किए – Gariaband News

By adminOctober 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9857c25c 890c 4876 b279 7977a8017d83 1760249183091
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गरियाबंद जिले में सागौन लकड़ी की तस्करी का मामला सामने आया है। उदंती सीता नदी अभ्यारण्य में प्रशासन ने तस्करों को पकड़ा है। तस्कर उदंती नदी के बहाव का उपयोग कर लकड़ी ले जा रहे थे, जिसे वनकर्मियों ने जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई ओडिसा के तस्करों के खि

.

अभ्यारण्य में सागौन की तस्करी पर प्रशासन की सख्ती के बाद तस्करों ने यह नया तरीका अपनाया था। नवरंगपुर जिले से निकलने वाली उदंती नदी अभ्यारण्य के दक्षिणी हिस्से से होकर ओडिसा के नुआपाड़ा जिले में सिंदूर सील और सुनाबेड़ा इलाकों की ओर बहती है। तस्कर इसी नदी के तेज बहाव का फायदा उठाकर सागौन के लट्ठों को बहाकर ले जा रहे थे।

चार-चार लट्ठों को एक साथ जोड़कर नदी में बहा रहे थे तस्कर।

चार-चार लट्ठों को एक साथ जोड़कर नदी में बहा रहे थे तस्कर।

वन विभाग की टीम को देखकर भाग गए थे तस्कर

अभ्यारण्य के उपनिदेशक वरुण जैन को लगभग एक हफ्ते पहले सूचना मिली थी कि दक्षिणी उदंती क्षेत्र में तस्कर सक्रिय हैं और नदी के रास्ते तस्करी कर रहे हैं।

इस सूचना पर 2 दिन पहले अधिकारियों ने घेराबंदी शुरू की। टीम को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गए, लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों ने नदी में कूदकर सागौन के लट्ठों को जब्त कर लिया।

तस्कर चार-चार लट्ठों को एक साथ जोड़कर नदी में बहा रहे थे और उन्हें सिंदूर सील घाट पर बाहर निकाल लेते थे। वे इस तरीके को सुरक्षित मान रहे थे, लेकिन उपनिदेशक वरुण जैन की रणनीति के कारण यह योजना भी विफल हो गई।

लकड़ियों को नदी से निकालकर जब्त किया गया।

लकड़ियों को नदी से निकालकर जब्त किया गया।

टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा

उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि सूचना के आधार पर घेराबंदी की गई और लट्ठों को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि तस्करों की पहचान की जा रही है, जो ओडिसा के हैं, और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

पिछले दो सालों में, उपनिदेशक वरुण जैन के नेतृत्व में अभ्यारण्य प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने और अवैध वन कटाई रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्रवाइयां की हैं।

उनकी टीम ने ओडिसा में 20 से अधिक सफल ऑपरेशन चलाए हैं, जिनमें 80 लकड़ी तस्करों पर कार्रवाई की गई और लाखों रुपए की कीमती लकड़ी बरामद की गई।

इसके अलावा, 50 से अधिक वन्य प्राणी तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। नदी के बहाव का उपयोग कर तस्करी करने की यह नवीनतम योजना भी विफल कर दी गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डॉक्टर पर मरीज के परिजनों से दुर्व्यवहार का लगा आरोप

April 26, 2026

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा…7 हजार कैडिडेंट्स एब्सेंट रहे:रायगढ़ में 70 एग्जाम सेंटर, समय पर नहीं पहुंचने वालों को नहीं मिली एंट्री

April 26, 2026

राजनांदगांव में बर्थडे पार्टी में चाकू से हमला, युवक घायल:केक काटने के बाद पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडों से पीटा, तीन गिरफ्तार

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068811
Views Today : 75
Views Last 7 days : 1027
Views Last 30 days : 4183
Total views : 89792
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.