Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » women were beaten up by soldiers of the Tripura Rifles In Surajpur | सूरजपुर में महिलाओं को त्रिपुरा राइफल्स के जवानों ने पीटा: SECL खदान विस्तार का विरोध करने पर किया लाठीजार्च, मौके पर पहुंचे विधायक – Surajpur News
Breaking News

women were beaten up by soldiers of the Tripura Rifles In Surajpur | सूरजपुर में महिलाओं को त्रिपुरा राइफल्स के जवानों ने पीटा: SECL खदान विस्तार का विरोध करने पर किया लाठीजार्च, मौके पर पहुंचे विधायक – Surajpur News

By adminOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 18 at 212706dd5be350 1760803140
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सूरजपुर में आमगांव ओसीएम का विरोध करने पहुंची ग्रामीण महिलाओं पर त्रिपुरा स्टेट रायफल्स के सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने ग्रामीण महिलाओं को जमकर पीटा। हमले में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना पर विधायक भू

.

जानकारी के मुताबिक, SECL विश्रामपुर के आमगांव ओपन कास्ट माइंस का विस्तार पटना गांव की ओर किया जाना है, जिसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, लेकिन अधिग्रहण के बदले न तो SECL से नौकरी मिल सकी है और न ही ग्रामीणों को मुआवजा का भुगतान किया गया है। इस कारण खदान विस्तार का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।

त्रिपुरा राइफल्स के जवानों ने की मारपीट

त्रिपुरा राइफल्स के जवानों ने की मारपीट

विरोध करने पहुंची तो सुरक्षागार्डों ने भांजी लाठियां शनिवार को SECL खदान के अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड बिना किसी पूर्व सूचना के भारी मशीनों के साथ जमीन में खुदाई शुरू करने पहुंचे थे। ग्रामीण महिलाओं ने इसका विरोध किया तो गार्डों ने लाठी-डंडों से उनपर हमला कर दिया। महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। वहां से गुजर रहे जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह और जनपद सदस्य कवल साय सिंह ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

घटना की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के पहुंचने के पहले ही सुरक्षा गार्ड भाग निकले।

विरोध करने पहुंचे ग्रामीण

विरोध करने पहुंचे ग्रामीण

विधायक मौके पर पहुंचे, FIR का निर्देश

विधायक भूलन सिंह मरावी को मामले की सूचना मिली तो वे घटनास्थल पर पहुंचे और कलेक्टर और एसपी से फोन पर बात कर घटना को लेकर चर्चा की। प्रशासन ने थानेदार और तहसीलदार को मौके पर भेजा।

विधायक ने मौके पर पहुंचकर सब एरिया मैनेजर समेत अन्य अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि जब तक सभी प्रभावितों को नौकरी, मुआवजा नहीं मिल जाते, खदान का विस्तार न किया जाए। विधायक ने दोषी सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

SECL ने अब तक नहीं दी नौकरी आमगांव के विस्तार में अधिगृहीत भूमि के बदले 364 लोगों को नौकरी दी जानी है। SECL ने अब तक किसी को भी नौकरी नहीं दी है। नौकरी मिलने के पूर्व ग्रामीण जमीन देने को तैयार नहीं हैं। आज हुए विवाद के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। वे किसी भी हालत में अपनी जमीन पर उत्खनन नहीं करने देंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बस रोककर ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट और लूटपाट, 4 गिरफ्तार:बलरामपुर में हुई वारदात, बोलेरो वाहन जब्त, रिमांड पर जेल भेजे गए

June 13, 2026

12 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला:गिरिराज सिंह बोले – गरीबी समझने कलावती के घर गए थे युवराज, मोदी ने उसे जिया है

June 13, 2026

Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana Fake Mangalsutra Controversy VIDEO

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073850
Views Today : 392
Views Last 7 days : 1280
Views Last 30 days : 6142
Total views : 97704
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.