Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Women protest in Marwahi demanding removal of liquor shop | मरवाही में शराब दुकान हटाने को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन: SDM को सौंपा आवेदन, सड़क दुर्घटनाओं और अभद्रता का आरोप – Gaurela News
Breaking News

Women protest in Marwahi demanding removal of liquor shop | मरवाही में शराब दुकान हटाने को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन: SDM को सौंपा आवेदन, सड़क दुर्घटनाओं और अभद्रता का आरोप – Gaurela News

By adminDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9743aab6 3143 44a0 870e caadf6789414 1766115147959
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के नगर पंचायत मरवाही में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। महिलाओं ने इस मामले में मरवाही एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

.

महिलाओं का आरोप है कि शराब दुकान के कारण उनके मोहल्ले में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके अलावा, शराबी महिलाओं से अभद्रता भी करते हैं। उन्होंने बताया कि वे पहले भी कई बार शासन-प्रशासन से शराब दुकान हटाने की मांग कर चुकी हैं।

लेकिन अब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग जल्द पूरी नहीं की गई, तो वे बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करेंगी। उनका कहना है कि वे अपने मोहल्ले को शराबियों से मुक्त कराना चाहती हैं, ताकि उनके बच्चे सुरक्षित माहौल में पल-बढ़ सकें।

a79b9b26 911b 4414 b08f a5f4fc9dfaef 1766115147959

कोटमी कला में स्मार्ट कैमरे से भारी चालान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमी कला में लगाया गया एक स्मार्ट कैमरा ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। पेंड्रा से कोरबा जाने वाले मुख्य मार्ग पर लगे इस कैमरे के कारण पिछले 15 दिनों में हजारों रुपए के डिजिटल चालान कट चुके हैं, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों को इन चालानों की जानकारी तब मिली जब उनके मोबाइल पर धड़ाधड़ मैसेज आने लगे। कई लोगों को 5 हजार से लेकर 15 हजार रुपए तक के चालान मिले हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि उनके पुराने वाहन की कीमत भी इतनी नहीं है, जितना चालान कट गया है।

368157fd 6153 40c3 af55 3e61026e9a0c1766113481202 1766134027

कैमरे लगने की जानकारी नहीं थी- ग्रामीण

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें कैमरे के लगने की जानकारी नहीं थी और न ही इसके उद्देश्य के बारे में बताया गया। वे रोजमर्रा की तरह खेतों या दुकानों पर जा रहे थे। उनका आरोप है कि विभाग को पहले सूचना देनी चाहिए थी। यदि मुनादी कराई जाती या बोर्ड लगाए जाते, तो वे अपने कागजात दुरुस्त कर लेते या हेलमेट पहनकर निकलते।

ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या तकनीकी नहीं, बल्कि सूचना के अभाव की है। नियमानुसार, किसी भी नए डिजिटल निगरानी तंत्र को शुरू करने से पहले स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें इस बारे में अंधेरे में रखा गया।

फिलहाल, घर से निकलते ही यह कैमरा सक्रिय हो जाता है और बिना हेलमेट या अधूरे कागजात पर तुरंत डिजिटल चालान काट रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

b89fe0af f024 43d3 92b4 f3fe1b1ab0cf1766113481203 1766134045



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक, माइनिंग कांस्टेबल को पीटा:रेत से भरी टीपर लेकर भागे, पांच के खिलाफ FIR दर्ज, 3 टीपर जब्त

June 23, 2026

GPM में सांप के डसने से महिला की मौत:रिश्तेदार बोले- इलाज में लापरवाही हुई, प्रबंधन बोला- 20 वायल एंटी-स्नेक वेनम के इंजेक्शन लगाए थे

June 23, 2026

सेंट पॉल स्कूल में सामुदायिक भवन पर चला बुलडोजर:लीज खत्म होने पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075227
Views Today : 348
Views Last 7 days : 3192
Views Last 30 days : 10020
Total views : 104249
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.