छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में ग्रामीण महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। जनपद पंचायत नरहरपुर के ग्राम कुरना और उमरदाह की महिला स्व-सहायता समूहों ने मिलकर वाशिंग पाउडर का निर्माण शुरू किया है। अपने उत्पाद वाशिंग पाउडर के माध्यम से इन म
.
समूहों ने इस व्यवसाय में कुल 2 लाख 70 हजार रुपए का कच्चा माल खरीदा, जिससे 45 क्विंटल वाशिंग पाउडर तैयार किया गया। इस तैयार उत्पाद को 3 लाख 55 हजार रुपए में बेचकर महिलाओं ने यह मुनाफा अर्जित किया है। बड़े स्तर पर व्यापार करने के उद्देश्य से, अधिकारियों के मार्गदर्शन के बाद अब 1 किलो वाशिंग पाउडर की कीमत 70 रुपए से घटाकर लगभग 60 रुपए की जा रही है।

जिला पंचायत सीईओ गांवों का निरीक्षण किया
महिलाओं की इस उपलब्धि की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी ने गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने उमरदाह के ‘महतारी वंदन सदन’ और कुरना में वाशिंग पाउडर निर्माण प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया। सीईओ ने निर्माण विधि, स्वच्छता और पैकेजिंग की सराहना की।
मशीनें उपलब्ध कराने का वादा किया
महिलाओं के उत्साह को देखते हुए सीईओ मंडावी ने उत्पादन बढ़ाने के लिए आवश्यक मशीनें उपलब्ध कराने का वादा किया। उन्होंने प्रशासन की ओर से इन उत्पादों को बड़े बाजारों से जोड़ने का भी आश्वासन दिया, ताकि उनकी आय में और वृद्धि हो सके।
निरीक्षण के दौरान महिलाओं ने बताया कि समूह से जुड़ने से पहले वे केवल घरेलू कार्यों तक सीमित थीं, लेकिन अब वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो रही हैं। 45 क्विंटल पाउडर की बिक्री से हुए मुनाफे ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है। इस अवसर पर जनपद सीईओ बीआर सुखदेव ने भी महिलाओं को विभिन्न सरकारी स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें प्रेरित किया।
<
