![]()
बलरामपुर के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चौरा कांसदोहर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव तालाब में मिला है। वह पिछले छह वर्षों से एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
.
जानकारी के अनुसार, महिला 4 दिसंबर को रोज़ाना की तरह मजदूरी करने गई थी, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। घर से लगभग 600 मीटर दूर स्थित तालाब के किनारे उसकी चप्पल मिली।
तालाब में मिली महिला की लाश
ग्रामीणों ने शक होने पर तालाब में खोजबीन की, जहां महिला का शव तैरता हुआ पाया गया। परिजनों ने महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन में जुट गई। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।
एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
<
