Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Woman beaten up for being a witch due to superstition, 2 Baiga arrested | अंधविश्वास में महिला को टोनही बताकर पीटा, 2 बैगा गिरफ्तार: मृत को जिंदा करने का दावा किया और पैसे भी वसूले;अब तक 10 की गिरफ्तारी – Jashpur News
Breaking News

Woman beaten up for being a witch due to superstition, 2 Baiga arrested | अंधविश्वास में महिला को टोनही बताकर पीटा, 2 बैगा गिरफ्तार: मृत को जिंदा करने का दावा किया और पैसे भी वसूले;अब तक 10 की गिरफ्तारी – Jashpur News

By adminDecember 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
8ed1be85 976f 4247 9351 4d95121ef0a0 1766051963154
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुर में महिला को टोनही बताकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो फरार बैगाओं को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम भिंजपुर का है।

.

घटना 8 नवंबर की है। पीड़िता फौसी बाई (53) ने दुलदुला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उस पर टोनही होने का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(2), 115(2), 333, 190, 191(2) और टोनही प्रताड़ना अधिनियम की धारा 4-5 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि रायपुर निवासी सुनीता भगत अपने गृह ग्राम भिंजपुर आई थीं। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन अंधविश्वास के चलते उन्हें शक था कि सुनीता की मौत किसी की “नजर” लगने से हुई है।

954b8d3a 64b1 4397 90cc 7787ac193123 1766051963154

परिजनों ने बैगा से किया संपर्क

इसी शक के आधार पर परिजनों ने रायगढ़ जिले के कृपा चौहान नामक बैगा से संपर्क किया। बैगा ने अपने साथियों के साथ मिलकर तंत्र-मंत्र के जरिए मृतका को जिंदा करने का दावा किया और इसके लिए परिजनों से पैसे भी वसूले। बैगाओं ने गांव पहुंचकर मृतका की कब्र के पास तंत्र-मंत्र किया और लगातार और पैसों की मांग करने लगे।

जब परिजनों ने मृतका को जिंदा करने के बाद ही शेष रकम देने की बात कही, तो बैगाओं ने अपनी असफलता छिपाने के लिए गांव की ही एक महिला फौसी बाई पर टोनही होने का आरोप लगा दिया। इसके बाद मृतका के परिजनों और अन्य लोगों ने मिलकर फौसी बाई के साथ मारपीट की।

3f81aae4 f155 4a79 9580 9ba590704ab3 1766051963156

पहले 8 आरोपी जेल, अब फरार बैगा भी गिरफ्तार

पुलिस ने पहले ही मृतका के परिजनों सहित दो बैगाओं को गिरफ्तार कर कुल 8 आरोपियों को जेल भेज दिया था। वहीं, दो अन्य बैगा रत्थू राम चौहान (53), निवासी ग्राम लेंथरा, थाना बरमकेला, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ और विरनची महतो (63 वर्ष), निवासी ग्राम लेंथरा, थाना बरमकेला, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ घटना के बाद से फरार थे।

पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर किया गिरफ्तार

पुलिस टीम ने मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों की लोकेशन ट्रेस की और ग्राम लेंथरा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। उनके कब्जे से तंत्र-मंत्र में प्रयुक्त बंदर की हड्डी भी पुलिस ने जब्त की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

एसपी ने दी नागरिकों से अपील

इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि दुलदुला क्षेत्र में महिला से टोनही प्रताड़ना के प्रकरण में दो फरार बैगाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने आम नागरिकों और ग्रामीणों से अपील की है कि टोनही जैसे अंधविश्वास से दूर रहें और किसी भी तरह की प्रताड़ना या हिंसा की सूचना तुरंत पुलिस को दें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट:हल्की हवाओं और बारिश से मिली राहत, आज 2 डिग्री बढ़ सकता है तापमान

June 23, 2026

पॉलिटिकल कनेक्शन:राजनेताओं की शह पर सुलग रही थी दो परिवारों में दुश्मनी

June 23, 2026

Dhamtari Tribals Protest Collectorate | Basic Facilities Demand

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075224
Views Today : 345
Views Last 7 days : 3189
Views Last 30 days : 10017
Total views : 104246
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.