.
पंडरिया थाना क्षेत्र में एक महिला के मारपीट, गाली-गलौज और सोने-चांदी के जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। महिला ने लिखित शिकायत में बताया कि 25 अक्टूबर 2025 की रात करीब 8.30 से 9 बजे के बीच नीलम सहित अन्य कुछ लोग पहुंचे और दरवाजे पर डंडा मारते रहे थे। कौन है पूछने पर, गाली-गलौज करने लगे।
महिला के अनुसार जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो सभी आरोपियों ने दरवाजे को धक्का देकर घर के अंदर घुसकर उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने दौड़ पड़े। तब सास के कमरे में जाकर छीप गई। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने घर में रखे कीमती जेवर और चांदी के सामान भी चोरी कर लिए। एएसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया कि मामले की जांच जा रही है। दोनों पक्ष के बीच पुराना विवाद चल रहा है। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
<
