Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Woman attacked in the name of tantra-mantra in Jashpur | जशपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला पर हमला: टोनही बताकर पीटा, फरार चल रहे 2 बैगा गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल – Jashpur News
Breaking News

Woman attacked in the name of tantra-mantra in Jashpur | जशपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला पर हमला: टोनही बताकर पीटा, फरार चल रहे 2 बैगा गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल – Jashpur News

By adminDecember 16, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5b906c89 3a1d 4640 aa05 a0f984e031ab 1765872165821
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



5b906c89 3a1d 4640 aa05 a0f984e031ab 1765872165821

जशपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर मृतक को जीवित करने का झांसा देकर पैसे ऐंठने और फिर निर्दोष महिला को ‘टोनही’ बताकर भीड़ से पिटवाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो बैगाओं को गिरफ्तार किया गया है। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम

.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी बैगा कृपा चौहान (44) रायगढ़ जिले के खर्रामुड़ा, बईसमुड़ा का रहने वाला है। दूसरा आरोपी संतु राम चौहान (50) सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लेंघरा, बरमकेला का रहने वाला है। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार थे और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी।

पीड़िता की शिकायत से हुआ मामले का खुलासा

मामले का खुलासा तब हुआ, जब 8 नवंबर को ग्राम भिंजपुर निवासी पीड़िता फौसी बाई (53) ने दुलदुला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि वह सुबह करीब 4 बजे चूल्हा जलाने की तैयारी कर रही थी, तभी कुछ लोग उसके घर के बाहर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।

डर के कारण पीड़िता ने दरवाजा नहीं खोला, लेकिन आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर जबरन घर में प्रवेश किया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि गायत्री भगत ने उसे “तुम टोनही हो, तुमने मेरी मां को जादू-टोना कर मरवाया है” कहते हुए पीटना शुरू किया।

टोनही बताकर पीटने का आरोप

इसके बाद अन्य आरोपियों ने उसके बाल पकड़कर घसीटा और श्मशान घाट की ओर ले जाने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके बेटा-बेटी मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचाया। पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले की जड़ मृतका सुनीता भगत की मौत है।

सुनीता भगत रायपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक फूलचंद राम भगत की पत्नी थीं। जिनकी अक्टूबर 2025 में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें ग्राम भिंजपुर में दफनाया था। परिजनों को शक था कि उनकी मौत जादू-टोना से हुई है।

अंधविश्वास के चलते बैगाओं से कराया गया संपर्क

इसके बाद कुछ रिश्तेदारों के कहने पर बैगाओं से संपर्क किया गया, जिन्होंने तंत्र-मंत्र के जरिए मृतका को जिंदा करने का दावा किया। बैगाओं ने श्मशान घाट में झाड़-फूंक का नाटक किया और दावा किया कि गांव की ही एक महिला टोनही है, जिसने जादू कर सुनीता भगत की जान ली है।

टोनही बताकर निर्दोष महिला को बनाया गया निशाना

इसी अंधविश्वास के कारण गांव की निर्दोष महिला फौसी बाई को हिंसा का शिकार बनाया गया।

झाड़-फूंक के नाम पर 60 हजार रुपए की मांग

पूछताछ में बैगाओं ने स्वीकार किया कि उन्होंने मृतका को जिंदा करने के नाम पर 60 हजार रुपए की मांग की थी। शुरुआत में मृतका के पति से 11 हजार रुपए लिए गए।

राशि नहीं मिलने पर रची गई टोनही की कहानी

जब शेष राशि नहीं दी गई और सवाल उठने लगे, तो बैगाओं ने बहाना बनाते हुए कहा कि मृतका को “टोनही खा गई है” और गांव की ही फौसी बाई की ओर इशारा कर दिया।

मुख्य आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी

इस मामले में पुलिस पहले ही गायत्री भगत, फूलचंद भगत (एएसआई), विष्णु भगत, अनिता भगत, रमेश भगत, ललिता भगत, अंजना मिंज और तेलेस्फोर मिंज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज चुकी है।

फरार बैगाओं को रायगढ़ और सारंगढ़ से पकड़ा

फरार बैगाओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को रायगढ़ और सारंगढ़ जिलों से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

आरोपियों के खिलाफ थाना दुलदुला मेंBNS की धारा 296, 351(2), 115(2), 333, 190, 191(2)और टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम की धारा 4 व 5 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

एसएसपी का बयान: अंधविश्वास भी गंभीर अपराध

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जादू-टोना और किसी महिला को टोनही कहना केवल अंधविश्वास नहीं, बल्कि गंभीर अपराध है। जशपुर पुलिस ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अंधविश्वास से दूर रहें और किसी भी संदेह की स्थिति में सीधे पुलिस से संपर्क करें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

लव-मैरिज से नाराज पिता ने बेटी को मार डाला:चाचा-बड़े पिता ने दिया साथ, खेत में धारदार-हथियार से की हत्या, मुख्य आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

June 26, 2026

Raipur Honors Amitabh Dubey; Environment Warrior Award 2026

June 26, 2026

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति:32 निकायों में 200 से ज्यादा नामों की लिस्ट जारी, रायपुर में सबसे ज्यादा 11 अपॉइंट

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075639
Views Today : 37
Views Last 7 days : 2843
Views Last 30 days : 10675
Total views : 105480
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.