![]()
.
बालकोनगर के परसाभाठा वार्ड में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा यज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को कथावाचिका देवी तन्नू पाठक का आयोजन स्थल पर आयोजन समिति समेत श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। यजमान डॉ. एमएल चंद्रा व राजेश्वरी चंद्रा ने व्यास पीठ में उनके विराजित होने पर भगवान भागवत के साथ उनका पूजन किया।
इसके बाद व्यास पीठ से कथावाचिका देवी तन्नू पाठक ने महात्मय कथा व शुकदेव जन्म उत्सव का वर्णन किया। देवी तन्नू पाठक ने कथा के दौरान सभी को सत्य मार्ग पर भगवान की सेवा करते हुए चलने और सदा अच्छे कर्म करने प्रेरित कर कहा कि संसार में हम जैसा कर्म करते हैं, वैसा ही फल वापस मिलता है। भागवत कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।
<
