Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Water supply affected in 9 wards of Bilaspur | बिलासपुर के 9 वार्डों में पानी की सप्लाई प्रभावित: अमृत मिशन प्लांट में सुधार कार्य जारी, 5-7 दिन तक केवल सुबह मिलेगा पानी – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Water supply affected in 9 wards of Bilaspur | बिलासपुर के 9 वार्डों में पानी की सप्लाई प्रभावित: अमृत मिशन प्लांट में सुधार कार्य जारी, 5-7 दिन तक केवल सुबह मिलेगा पानी – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminJanuary 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b89773d2 dce6 4f07 8bf0 07c89a994955 1767276868742
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के 9 वार्डों में शुक्रवार से केवल सुबह एक समय पानी की आपूर्ति होगी। यह स्थिति 300 करोड़ रुपये की लागत वाली अमृत मिशन योजना में लगातार आ रही तकनीकी खराबी के कारण बनी है। सुधार कार्य में 5 से 7 दिन का समय लग सकता है।

.

नगर निगम के नल जल विभाग के प्रभारी अनुपम तिवारी ने बताया कि व्यापार विहार पानी टंकी से जिन वार्डों में पानी की आपूर्ति होती है, उनमें तारबाहर, विनोबा नगर, क्रांतिनगर, विद्यानगर, तालापारा, अज्ञेय नगर और हेमूनगर शामिल हैं। इन सभी वार्डों में शुक्रवार से सुबह केवल एक बार पानी मिलेगा।

5-7 दिन तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित

अरपा पार चांटीडीह क्षेत्र में बोरिंग पंप और टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। तिवारी ने बताया कि बिरकोना स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के वाल्व चेंबर में सुधार कार्य चल रहा है, जिसमें 5 से 7 दिन लग सकते हैं। इस दौरान पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

3e87c1c2 0539 4350 9158 023ee75233d3 1767276868743

पाइप कंपनी से जवाब मांगा जाएगा

नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने वाल्व चैंबर के कांक्रीटीकरण कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अमृत मिशन का कार्य पुराना होने के कारण वाल्व चैंबर में आई खराबी और गुणवत्ता की जांच के लिए फाइलें देखनी होंगी। इसके बाद ही इंडियन ह्यूम पाइप कंपनी से जवाब मांगा जाएगा।

अमृत मिशन योजना के नोडल अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने जानकारी दी कि वाल्व चैंबर को एयर टाइट बनाने के लिए आज रात में ही कांक्रीटीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वाल्व चैंबर में पहले सीपेज और फिर लीकेज की समस्या के कारण ट्रीटमेंट प्लांट तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था, जिसके चलते पूरे चैंबर को एयर टाइट किया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076869
Views Today : 130
Views Last 7 days : 4178
Views Last 30 days : 11866
Total views : 107071
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.