Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Wadrafnagar old age home in a dilapidated condition, elderly forced to live in one room | वाड्रफनगर वृद्धाश्रम बदहाल, बुजुर्ग एक कमरे में रहने को मजबूर: किराया बकाया, कर्मचारी नदारद; कलेक्टर ने बलरामपुर शिफ्ट करने के दिए निर्देश – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Wadrafnagar old age home in a dilapidated condition, elderly forced to live in one room | वाड्रफनगर वृद्धाश्रम बदहाल, बुजुर्ग एक कमरे में रहने को मजबूर: किराया बकाया, कर्मचारी नदारद; कलेक्टर ने बलरामपुर शिफ्ट करने के दिए निर्देश – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminDecember 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
94a37464 ec73 49a2 b9ef 6d3fa3a7575f 1767090028787
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के नगर पंचायत वाड्रफनगर स्थित वृद्ध आश्रम की स्थिति दयनीय बनी हुई है। वार्ड क्रमांक 1, रजखेता में संचालित यह आश्रम भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की योजना के तहत छत्तीसगढ़ शासन की ओर से चलाया जा रहा है।

.

जानकारी के मुताबिक, पिछले कई महीनों से भवन का किराया भुगतान न होने के कारण मकान मालिक ने एक कमरे को छोड़कर बाकी सभी कमरों और रसोईघर में ताला लगा दिया है। इससे आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आश्रम में पहले 6 से 7 कर्मचारी कार्यरत थे, लेकिन लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण सभी ने काम करना बंद कर दिया है। कर्मचारियों के अभाव में भोजन, साफ-सफाई, देखभाल और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। आश्रम की संचालन व्यवस्था लगभग ठप हो गई है।

9da4797f b804 490b 8fdb a8d591a4819b 1767090028785

एक कमरे में रहने को मजबूर बुजुर्ग

कड़ाके की ठंड के बीच अधिकांश कमरे बंद होने से आश्रम में रह रहे 6 से 7 बुजुर्गों को एक ही कमरे में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सीमित स्थान, ठंड से बचाव के संसाधनों की कमी और अव्यवस्थाओं के चलते बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

8 महीने से नहीं मिला वेतन

आश्रम की शाखा प्रबंधक नेहा दास ने बताया कि उन्हें पिछले 8 महीनों से वेतन नहीं मिला है, इसके बावजूद वे बुजुर्गों को ठंड से बचाने, भोजन और देखभाल की व्यवस्था में जुटी हुई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने संज्ञान लिया है।

कलेक्टर ने लिया संज्ञान

उन्होंने बताया कि उन्हें वृद्ध आश्रम की स्थिति की जानकारी मिली है और एसडीएम को मौके पर भेजा जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी बुजुर्गों को अस्थायी रूप से बलरामपुर स्थित वृद्ध आश्रम में शिफ्ट किया जाएगा, ताकि उन्हें बेहतर सुविधा और देखभाल मिल सके।

4bdf241b a450 4717 ba80 f83bd5df9afc 1767090028787



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार:7 लाख का मशरूका सहित पिकअप वाहन जब्त

June 27, 2026

Chhattisgarh MP-MLA Criminal Cases: Bhupesh Baghel, Madhusudan Yadav Named

June 27, 2026

कलेक्टर ने मेट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं:मट्टी-मरका को पर्यटन हब बनाने के दिए निर्देश;इधर लक्ष्मी राजवाड़े ने किया नक्सल क्षेत्रों का दौरा

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076571
Views Today : 472
Views Last 7 days : 3882
Views Last 30 days : 11687
Total views : 106687
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.