![]()
.
जरौद गांव में कांग्रेस ने सोमवार को मंडल स्तरीय बैठक रखी। इसमें प्रदेश में निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे गहन मतदाता निरीक्षण के बारे में चर्चा की गई। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामखेलावन शर्मा ने बताया, बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता को फॉर्म भरने में मदद करना है। इसमें ग्राम, वार्ड, मोहल्ले में कांग्रेस बीएलए नियुक्ति कर संबंधित सभी ग्राम पंचायत में भेजा गया।
आयोजन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बिहारी खुटे ने किया। कार्यक्रम के प्रशिक्षक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बसंत आडिल ने एसआईआर फॉर्म भरने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक फॉर्म भरना है। 9 दिसंबर को ड्राफ्ट सूची, 9 से ही 8 जनवरी तक दावा आपत्ति, इसके बाद सभी ग्रामों में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
नियुक्त कांग्रेस बीएलए बूथ स्तर पर जाकर मतदाताओं को फॉर्म भरने में मदद करेंगे। बैठक में नंदू यदु, जुगेंद्र टंडन, नरेंद्र जोगी, धनेश्वर चतुर्वेदी, राजकुमार निषाद, प्रेमू साहू, लक्ष्मण सिंह ध्रुव, लक्ष्मण भारती, राजू ध्रुव आदि मौजूद रहे।
<
