विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर सतनामी समाज की रैली का स्वागत किया। इस दौरान पेंड्रा के दुर्गा चौक पर जय श्री राम और जय सतनाम के नारे गूंजे।
.
रैली के स्वागत में पुष्पवर्षा की गई और समाज प्रमुखों को अंग वस्त्र भेंट किए गए। यह आयोजन विहिप बजरंग दल मातृ शक्ति की ओर से किया गया था।

इस अवसर पर स्वामी कृष्णप्रपन्नाचार्य महाराज, विहिप अध्यक्ष हर्ष छाबरिया, गौसेवा आयोग के जिला अध्यक्ष रामजी श्रीवास, नीरज जैन (जिला उपाध्यक्ष), बजरंग दल संयोजक सागर पटेल, जिला मंत्री प्रकाश साहू और उपाध्यक्ष सरोज पवार उपस्थित रहे। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष केशव पांडे और अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष अनिल सोनवानी भी मौजूद थे।
समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरु घासीदास जी के सामाजिक समरसता, सत्य और मानवता के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

<
