![]()
ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टेयर मंडल अंतर्गत रायगड़ा–विजयनगरम सेक्शन में अपग्रेडेशन कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इस कारण विशाखापत्तनम–रायपुर–विशाखापत्तनम पैसेंजर ट्रेन तीन दिन रद्द रहेगी, वहीं दुर्ग–विशाखापत्तनम–दुर्ग वंदे भ
.
रद्द रहने वाली ट्रेनें
रेलवे प्रशासन के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनें 5, 12 और 19 जनवरी 2026 को रद्द रहेंगी—
- 58528 विशाखापट्नम –रायपुर पैसेंजर
- 58527 रायपुर–विशाखापट्नम पैसेंजर
रायगड़ा तक ही चलेगी वंदे भारत
अपग्रेडेशन कार्य के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस को गंतव्य से पहले समाप्त/प्रारंभ किया जाएगा—
- 20829 दुर्ग–विशाखापट्नम वंदे भारत एक्सप्रेस 5, 12 और 19 जनवरी 2026 को दुर्ग से चलकर रायगड़ा में समाप्त होगी।
- 20830 विशाखापट्नम –दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस इन तिथियों में विशाखापट्नम के स्थान पर रायगड़ा से दुर्ग के लिए रवाना होगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें और वैकल्पिक व्यवस्था का उपयोग करें।
<
