.
कुरूद ब्लॉक में एसआईआर पुनरीक्षण का काम तेज गति से चल रहा है। सुपरवाइजर, बीएलओ दिन-रात इस काम में जुटे है। कन्हारपुरी भाग संख्या-138 की सीमा मेश्राम ने जिले में सबसे पहले शत-प्रतिशत कार्य करके कलेक्टर अबिनाश मिश्रा से प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया था। डांडेसरा पटवारी वीरेंद्र कुमार बैस और कचना पटवारी अमित ठाकुर ने अपने प्रभार के सभी मतदान केन्द्रों में जिले में सबसे प्रथम शत प्रतिशत एसआईआर का ऑनलाइन करने में सफल रहे। इसके लिए धमतरी कलेक्टर ने जिला कार्यालय में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया। सम्मान के लिए सरपंच खुमेश्वरी साहू, उप सरपंच दामिनी चन्द्राकर, सचिव खेदनलाल निषाद, पीएसजी कर्मचारी टिकेश्वर साहू, गुलाबदास मानिकपुरी, भोलेश्वर यादव आदि हर्ष जताया।
<
