छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के गणेशपुर गांव में एक व्यक्ति के शव को दफनाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों के विरोध के कारण मृतक शेषनारायण साहू का शव करीब तीन घंटे से अधिक समय से रखा हुआ है। स्थिति को देखते हुए तहसीलदार और बिरेझर प
.
जानकारी के अनुसार, गणेशपुर निवासी शेषनारायण साहू का आकस्मिक निधन हो गया था। उनके परिवारजनों ने शव को गांव की जमीन में दफनाने की तैयारी की थी, लेकिन अचानक ग्रामीणों ने उन्हें रोक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक गांव के रीति-रिवाजों का पालन नहीं करता था और किसी ‘बाबा’ को मानता था।

ग्रामीणों ने शव दफनाने से किया इनकार
ग्रामीणों ने शव को दफनाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। वे इस बात पर अड़े हुए हैं कि जब तक परिवार गांव के रीति-रिवाजों का पालन करने का आश्वासन नहीं देता, तब तक शव को दफनाने नहीं दिया जाएगा।
माहौल बिगड़ने की सूचना पर पुलिस और तहसीलदार को बुलाया गया। अधिकारी ग्रामीणों और मृतक के परिवार के बीच बातचीत कराकर मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और चर्चा जारी है।
<
