Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Video of a moving Thar catching fire in Bilaspur | चलती थार में लगी आग…प्रॉपर्टी डीलर ने कूदकर बचाई जान,VIDEO: बीच सड़क जलती रही, बिलासपुर में घंटेभर रुका शहर का ट्रैफिक; शॉर्ट-सर्किट से भड़की आग – Chhattisgarh News
Breaking News

Video of a moving Thar catching fire in Bilaspur | चलती थार में लगी आग…प्रॉपर्टी डीलर ने कूदकर बचाई जान,VIDEO: बीच सड़क जलती रही, बिलासपुर में घंटेभर रुका शहर का ट्रैफिक; शॉर्ट-सर्किट से भड़की आग – Chhattisgarh News

By adminOctober 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 3711760717046 1760723478
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के अग्रसेन चौक पर चलती थार कार में आग लगी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक चलती थार कार में अचानक आग लग गई। थार में सवार दो लोगों ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। थार बीच सड़क पर जलती रही, जिससे शहर का यातायात एक घंटे तक ठप रहा। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अग्रसेन चौक की है।

.

जानकारी के मुताबिक, थार सवार का नाम अभय लहरे है, जो प्रॉपर्टी डीलर हैं। थार में अभय लहरे के साथ उनका दोस्त भी था। फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन गाड़ी जलकर राख हो गई है। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की बात कही जा रही है।

पहले ​देखिए थार में लगी आग की तस्वीरें

अग्रसेन चौक पर जलती थार कार की आग बुझाते दमकल कर्मी

अग्रसेन चौक पर जलती थार कार की आग बुझाते दमकल कर्मी

थार में आग लगने के बाद मौके पर जुटी भीड़

थार में आग लगने के बाद मौके पर जुटी भीड़

कार में आग लगने के बाद अग्रसेन चौक पर रुक गया ट्रैफिक

कार में आग लगने के बाद अग्रसेन चौक पर रुक गया ट्रैफिक

जानिए कैसे हुआ हादसा ?

दरअसल, प्रॉपर्टी डीलर अभय लहरे अपने दोस्त के साथ शुक्रवार की शाम रेलवे क्षेत्र में अपने रिश्तेदारों के यहां दिवाली की मिठाई बांटने गए थे। वह मिठाई बांटकर लौट रहे थे। गाड़ी अग्रसेन चौक की ओर से गुजर रही थी, तभी थार के बोनट से पहले धुआं निकलने लगा।

कार में सवार लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनकी गाड़ी से धुआं निकल रहा है। गाड़ी से निकलते धुएं को देखकर 2 बाइक सवार युवकों ने थार चालक को चेताया, जिसके बाद गाड़ी में बैठे युवक तुरंत बाहर निकल आए। कुछ ही पलों में आग ने भीषण रूप ले लिया।

कार में आग लगने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम

कार में आग लगने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम

तकनीकी खराबी के चलते गाड़ी में स्पार्क हुआ

बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते गाड़ी में स्पार्क हुआ, जिससे आग भड़की। दिवाली की वजह से इलाके में भीड़ थी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। इस दौरान सड़क के दोनों ओर ट्रैफिक करीब घंटेभर रुका रहा। शुरुआती जांच में गाड़ी में शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

दमकल की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल करियारे ने बताया कि दमकल की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जांच में यह घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई प्रतीत होती है। आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है। यातायात को दोबारा व्यवस्थित कर दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सूरजपुर पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले:कई थाना प्रभारियों का तबादला, डीआईजी एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने जारी किए आदेश

June 13, 2026

बलरामपुर में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या:लोगों की बात सुनकर पति भड़का, हाथ-मुक्कों, लात और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, पति गिरफ्तार

June 13, 2026

मां परिवार की रोशनी है विषय पर महिला सम्मेलन आयोजित:संत जोसेफ महागिरजाघर में महिलाएं हुई शामिल, डीनरी स्तर की नई कमेटी का गठन

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073870
Views Today : 8
Views Last 7 days : 1581
Views Last 30 days : 6246
Total views : 98045
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.