![]()
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घर में घुसकर करीब 2 लाख रुपए के सोने और चांदी के गहनों की चोरी की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी गए गहने बरामद कर लिए हैं। मामले में दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। सूने घर में चोरी, पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया पुलिस के अनुसार, भुवनेश्वरी ने पुलगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता की तबीयत खराब होने पर वे राजनांदगांव गई हुई थीं। इसी दौरान 7 मई 2026 की रात अज्ञात चोर उनके खाली घर में घुस आए और सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और जानकारी जुटाई। जांच में रोशन निर्मलकर और सुमेश निर्मलकर पर शक हुआ। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने चोरी का सामान किया जब्त पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात करना कबूल कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सोने और चांदी के गहने बरामद कर लिए। बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मकान सूना देखकर चोरी की योजना बनाई थी। घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर दोनों अंदर घुसे और अलमारी में रखे गहने चोरी कर फरार हो गए। मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम रोशन निर्मलकर और सुमेश निर्मलकर है।
<
