![]()
दंतेवाड़ा | जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड के साथ सुबह घना कोहरा छा रहा है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो जाती है और ऐसे में सड़क किनारे खड़े वाहन बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं। बचेली,
.
कोहरे के समय अचानक सामने खड़े वाहन दिखने से टकराव की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर रोक नहीं लगाई गई, तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जनता ने प्रशासन से मांग की है कि कोहरे के मौसम को देखते हुए पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त की जाए और सड़क किनारे खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
<
